टोमैटो फ्लू क्या है और इसके लक्षण क्या है | Tomato Flu in Hindi

 
tomato flu in hindi

Tomato Flu in Hindi - अभी कोरोना वायरस, जीका वायरस और मंकीपॉक्स पूरी तरह गए नहीं है की एक और वायरस की एंट्री हो गई है। जिसका नाम है टोमैटो फ्लू
 
इसके नाम के पीछे यह वजह है की इस बीमारी में हाथ, पैर और शरीर के अन्य भागों में टमाटर के जैसे लाल रंग के धब्बे बन जाते हैं। 
 
यह बीमारी मुख्यता बच्चों को होती है और अपने आप ही ठीक हो जाती है।
 
 

टोमैटो फ्लू के लक्षण - Tomato Flu Symptoms in Hindi


टोमैटो फ्लू के लक्षण बिलकुल चिकुनगुनिया की तरह होते हैं। 
 
यह एक वायरस से फैलने वाली बीमारी है और यह एक दूसरे को छूने से और सम्पर्क से फैलती है।
 
टोमैटो फ्लू इंट्रोवायरस (Enteroviruses-A71) और Coxsackievirus A16 (CV-A16)नाम के वायरस के कारण फैलता है।
 
टोमैटो फ्लू का इन्फेक्शन होने के 3 से 5 दिन बाद इसके लक्षण मरीज में दिखाई देना शुरू करते हैं।
 
टोमैटो फ्लू (Tomato flu) में मरीज को हाई फीवर, शरीर के जोड़ों में दर्द, खांसी, नाक बहना, शरीर में ऐंठन, थकान और लाल रंग के चकत्ते पड़ जाते हैं। 
 
यह चकत्ते बहुत दर्द करते हैं। अभी तक तो इस बीमारी के लक्षण सिर्फ बच्चों में ही दिखाई दिए हैं। 
 
लेकिन आगे चलकर यह वायरस खुद को बदलकर (Mutate) बड़ों में भी इंफेक्शन कर सकता है।
 
 

टोमैटो फ्लू का ईलाज - Tomato Flu Treatment in Hindi


टोमैटो फ्लू (Tomato flu) में लक्षण के आधार पर ईलाज किया जाता है। यह बीमारी अपने आप ही ठीक हो जाती है। 
 
टोमैटो फ्लू अधिकतर बच्चों में ही होता है। 
 
इसमें मरीज को अधिक आराम करना चाहिए, इम्यूनिटी को बढ़ाने वाले फूड्स दिए जाने चाहिए और लिक्विड का अधिक मात्रा में सेवन करना चाहिए। 
 
यह हफ्ते भर में अपने आप ही ठीक हो जायेगा। अभी तक इससे होने वाली मौत का कोई आंकड़ा सामने नहीं आया है।
 
टोमैटो फ्लू 1 साल से 7 साल तक के बच्चों को हो रहा है।
 

टोमैटो फ्लू से कैसे बचें - Prevention from Tomato Flu in Hindi

टोमैटो फ्लू से बचने के लिए आपको साफ सफाई का बहुत ध्यान रखना पड़ेगा। बाहर जाते वक्त मास्क का प्रयोग करें क्योंकि यह संक्रमित व्यक्ती से दूसरे में फैल सकता है। 

कुछ भी खाने से पहले हाथों को अच्छी तरह धो लें और बर्तनों की साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें।

सैनिटाइजर का प्रयोग करें और पब्लिक प्लेस पर कोई भी वस्तु छूने के बाद हाथ सैनिटाइज जरुर करें।

बच्चों में साफ सफाई की आदत डलवाएं क्योंकि यह बीमारी अधिकतर बच्चों को ही होती है।
 
 
 
👇👇👇

Lav Tripathi

Lav Tripathi is the co-founder of Bretlyzer Healthcare & www.capejasmine.org He is a full-time blogger, trader, and Online marketing expert for the last 12 years. His passion for blogging and content marketing helps people to grow their businesses.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

फ़ॉलोअर