MCV Test in Hindi | एमसीवी ब्लड टेस्ट क्या होता है और एमसीवी बढ़ने से क्या होता है

 
mcv blood test, mean corp hgb blood test, mcv blood test high

जब भी हम CBC टेस्ट करवाते हैं तो उसमे एक पैरामीटर होता है MCV, आज हम इसी MCV के बारे में जानेंगे की MCV क्या होता है (MCV Blood Test in Hindi) और इसका कम या अधिक होना कौन सी बीमारी दर्शाता है।
 
 

एमसीवी का मतलब - MCV Blood Test in Hindi

एमसीवी का मतलब होता है  Mean corpuscular volume (मीन कार्पस्कुलर वॉल्यूम) और यह हमारे रेड ब्लड सेल्स के औसत साइज को बताता है। 
 
रेड ब्लड सेल्स का मुख्य काम होता है ऑक्सीजन को फेफड़ों से शरीर के प्रत्येक कोशिका तक पहुंचने का। 
 
एमसीवी का असमान्य स्तर एनीमिया को दर्शाता है। 
 
 

एमसीवी कम होने के कारण - Low Level of MCV in Hindi

एमसीवी का कम होना माइक्रोसाइटिक एनीमिया (microcytic anemia) को बताता है। 
 
इस एनीमिया में WBC का आकार औसत से छोटा हो जाता है। 
 
माइक्रोसाइटिक एनीमिया आयरन की कमी से होता है। कई बार MCV थैलेसीमिया होने पर भी कम हो जाता है। 
 
एमसीवी की वैल्यू अन्य कारणों से भी कम हो जाती है जैसे कुपोषण, खून बह जाना, गर्भावस्था या कोई लंबी बीमारी होने पर।
 
 

एमसीवी ज्यादा होने के कारण - High Level of MCV in Hindi

एमसीवी का नॉर्मल वैल्यू से अधिक बढ़ा होना विटामिन B और फॉलिक एसिड की कमी के कारण हो जाता है। 
 
इसकी वजह से मैक्रोसाइटिक एनीमिया (Macrocytic Anemia) या मेगालोब्लास्टिक एनीमिया (Megaloblastic anemia) हो जाता है। 
 
MCV का बढ़ा होना कई बार अन्य कारणों से भी होता है जैसे पेट में कीड़े होना, शराब का अधिक सेवन करना, क्रोहन डिजीज या फिर जिनको कैंसर का ट्रीटमेंट चल रहा है उनकी भी MCV का स्तर बढ़ जाता है। 
 
शरीर में ऑक्सीजन की कमी होने पर भी MCV का स्तर बढ़ जाता है। 
 
किडनी के मरीजों का अगर MCV लगातार बढ़ा रहता है तो उनमें किडनी की बीमारी से मृत्यु होने की दर सबसे अधिक होती है। 
 
MCV का सामान्य से 3 से 5 गुना तक बढ़ा होना हार्ट की बीमारी को दर्शाता है।
 
 

एमसीवी की नॉर्मल वैल्यू क्या होती है - Normal Value of MCV in Hindi

एमसीवी की नॉर्मल वैल्यू 80 fL से 100 fL के बीच में होती है। 
 
fL का मतलब फेंटोलिटर्स Femtoliters होता है। हर लैब में यह वैल्यू अलग अलग होती है।
 
 

एमसीवी टेस्ट कब करवाना चाहिए


1) लगातार थकान रहना
 
2) ठंड सहन ना कर पाना
 
3) अचानक से वजन कम होना
 
4) हाथ पैरों का ठंडा रहना
 
5) सांस फूलना
 
6) धड़कन का बढ़ा रहना
 
7) पीलिया होने पर
 
8) त्वचा का पीला पड़ जाना या कांति खो देना
 
 

एमसीवी टेस्ट की कीमत - Cost of MCV Test in Hindi

MCV टेस्ट मुख्यता CBC के साथ ही किया जाता है। 
 
अगर आप इसे अलग से करवाना चाहते हैं तो इसकी कीमत करीब 100 रुपए पड़ेगी। हर लैब और शहर में यह कीमत अलग अलग होती है।
 
 

एमसीवी टेस्ट के पहले क्या सावधानी बरतनी चाहिए

एमसीवी टेस्ट आप कभी भी करवा सकते हैं और इसका खाली पेट या भरे पेट से कोई मतलब नहीं होता है। 
 
लेकिन कुछ दवाईयां इसके स्तर को बढ़ा देती हैं जैसे एसिडिटी की दवाई (PPI), मेटफॉर्मिन और मेथोट्रेक्सेट।
 

लेख का निष्कर्ष

एमसीवी हमारे रेड ब्लड सेल्स का आकार बताता है। रेड ब्लड सैल्स ऑक्सीजन का पूरे शरीर में परिवहन करते हैं। 
 
एमसीवी का कम होना आयरन की कमी से होने वाले एनीमिया को दर्शाता है। 
 
जबकि एमसीवी का बढ़ा होना विटामिन B और फॉलिक एसिड की कमी से होने वाले एनीमिया को दर्शाता है। 
 
अधिक जानकारी के लिए आप डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।
 
 
 
👇👇👇

Lav Tripathi

Lav Tripathi is the co-founder of Bretlyzer Healthcare & www.capejasmine.org He is a full-time blogger, trader, and Online marketing expert for the last 12 years. His passion for blogging and content marketing helps people to grow their businesses.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

फ़ॉलोअर