CBC टेस्ट क्या होता है और क्यों करवाया जाता है | Complete Blood Count (CBC) Test in Hindi

 

cbc test kya hota hai, cbc test in hindi

CBC Test in Hindi - CBC एक ऐसा टेस्ट है जो सबसे अधिक लिखा जाता है। डॉक्टर किसी भी बीमारी में CBC टेस्ट जरूर लिखता है। 

CBC ब्लड टेस्ट का पूरा नाम है Complete Blood Count और CBC टेस्ट हमारे ब्लड की सारी जानकारी देता है। 

बीमार होने पर हमारे शरीर में जो भी परिर्वतन होते हैं वो आसानी से CBC टेस्ट में दिख जाते हैं। इसीलिए CBC टेस्ट सबसे ज्यादा कॉमन टेस्ट है।


CBC कब करवाया जाता है - Complete Blood Count (CBC) Test in Hindi

डॉक्टर जब हमारे शरीर में बीमारी के कुछ लक्षण देखता है तो हमें CBC टेस्ट करवाने को बोलता है। आईए जानते हैं की क्या है लक्षण

1) बुखार होना
 
2) सर्दी लगना
 
3) कमजोरी लगना
 
4) भूख ना लगना
 
5) चक्कर आना
 
6) बार बार सर्दी होना
 
7) खून की कमी होना
 
8) इम्यून सिस्टम को जांचना
 
9) कैंसर का संदेह होने पर
 
10) इंफेक्शन होने पर
 
11) दवाई का रिएक्शन होने पर
 
12) शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने पर
 
13) बोन मैरो में दिक्कत होने पर

CBC एक ऐसा टेस्ट है जो शरीर में कुछ भी समस्या होने पर लिख दिया जाता है। यह हमारे खून के कई सारे पैरामीटर्स को दर्शाता है।

CBC टेस्ट में क्या-क्या जाँचा जाता है - Parameters of Complete Blood Count (CBC) Test in Hindi

CBC Blood टेस्ट में कई पैरामीटर्स होते हैं। यहां हम CBC टेस्ट में जांचे जाने वाले मुख्य पैरामीटर्स की बात करेंगे।

प्लेटलेट्स

प्लेटलेट्स का मुख्य काम होता है ब्लड को जमने में सहायता करना। 
 
अगर हमारे शरीर में प्लेटलेट्स अत्याधिक कम हैं तो मरीज के अंदरूनी अंगों में ब्लीडिंग हो सकती है और मरीज की मृत्यु हो सकती है। 
 
अधिकतर मलेरिया, डेंगू के मरीजों का प्लेटलेट्स जांचा जाता है। क्योंकि मलेरिया या डेंगू होने पर प्लेटलेट्स बहुत तेजी से कम होने लगते हैं। 

हेमाग्लोबिन

 
हिमोग्लोबिन रेड ब्लड सेल्स में पाया जाने वाला एक प्रोटीन होता है जो ऑक्सीजन को कैरी करता है। 
 
जब हमारे शरीर को सही से पोषण नहीं मिलता तो हिमोग्लोबिन कम होने लगता है। 
 
जिसके कारण मरीज को थकान, कमजोरी और सांस लेने में दिक्कत होने लगती है। 

व्हाइट ब्लड सेल्स (WBC)


व्हाइट ब्लड सेल्स (WBC) का मुख्य काम इंफेक्शन से हमारे शरीर की रक्षा करना होता है। 
 
WBC हमारे इम्यून सिस्टम का बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं। 
 
जब भी हम बीमार होते हैं तो WBC की मात्रा हमारे ब्लड में बढ़ जाती है। 
 
इसकी बढ़ी हुई मात्रा शरीर में इंफेक्शन को दर्शाती है। WBC के पांच पार्ट होते हैं
 
a) न्यूट्रोफिल्स
b) लिम्फोसाइट्स
c) मोनोसाइट्स
d) इयोसिनोफिल
e) बासोफिल्स
 
WBC के किसी भी पार्ट का बढ़ा होना हमारे शरीर में इंफेक्शन को दर्शाता है। 
 
इसमें इयोसिनोफिल्स का बढ़ा होना इंफेक्शन के साथ साथ एलर्जिक रिएक्शन भी दर्शाता है। 

रेड ब्लड सेल्स

 
रेड ब्लड सेल्स का मुख्य काम हमारे शरीर में ऑक्सीजन की सप्लाई करना और पोषक तत्वों की सप्लाई करना होता है। 
 
इसकी कमी होने पर आपको बार बार इंफेक्शन हो जाता है, थकान लगती है, चक्कर आने लगते हैं, सांस फूलना और हृदय की धड़कन बढ़ जाना RBC के कम होने के लक्षण हैं। 

हेमाटोक्रीट


हेमाटोक्रीट यह दर्शाता है की आपका ब्लड कितने RBC से बना है। 
 
इसका कम होना एनीमिया, बोन मैरो की बीमारी, कैंसर आदि को बताता है।
 
वहीं इसका अधिक होना हार्ट, फेफड़े या किसी अन्य गम्भीर बीमारी की ओर इशारा करते हैं। 

मीन कार्पस्कुलर वॉल्यूम (MCV)


MCV हमारे RBC का साइज बताता है की हमारे रेड ब्लड सेल्स का आकार कितना है। 
 
MCV के साइज का बड़ा होना शरीर में विटामिन B12 की कमी, ऑटो इम्यून डिजीज या एनीमिया को दर्शाता है। 
 
जबकि इसके आकार का कम होना शरीर में आयरन डिफिशिएंसी या ब्लड कैंसर को दर्शाता है 

MCH


MCH हमारे RBC में कितना हिमोग्लोबिन है वो बताता है। 
 
इसके साथ MCHC हमारे RBC में हिमोग्लोबिन का कंसंट्रेशन बताता है। 

रेड सेल डिस्ट्रीब्यूशन विड्थ (RDW)

Red cells distribution width हमारे रेड ब्लड सेल्स साइज में कितना डिफरेंस रखते हैं यह बताता है। 

Reticulocyte काउंट

Reticulocyte काउंट हमारे ब्लड में नए रेड ब्लड सेल्स की मात्रा कितनी है यह बताता है। 

मीन प्लेटलेट वॉल्यूम (MPV)

मीन प्लेटलेट वॉल्यूम (MPV) हमारे प्लेटलेट्स का एवरेज साइज बताता है। 

प्लेटलेट्स डिस्ट्रीब्यूशन विड्थ (PDW)

प्लेटलेट्स डिस्ट्रीब्यूशन विड्थ (PDW) हमारे प्लेटलेट्स के साइज में कितना डिफरेंस है वो बताता है।
 

CBC टेस्ट की नॉर्मल वैल्यू क्या होती है

CBC टेस्ट में कई सारे पैरामीटर्स होते हैं और प्रत्येक पैरामीटर्स की रेफरेंस रेंज आपकी लैब रिपोर्ट में लिखी होती है। आप अपनी रिर्पोट में देख कर नॉर्मल वैल्यू देख सकते हैं। 

CBC टेस्ट की कीमत - Cost of Complete Blood Count (CBC) Test in Hindi

CBC Blood टेस्ट की कीमत 300 रुपए के आस पास होती है। हर लैब और शहर में यह कीमत अलग अलग हो सकती है।
 
 
 
 
👇👇👇 

Lav Tripathi

Lav Tripathi is the co-founder of Bretlyzer Healthcare & www.capejasmine.org He is a full-time blogger, trader, and Online marketing expert for the last 12 years. His passion for blogging and content marketing helps people to grow their businesses.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

फ़ॉलोअर