बवासीर को जड़ से खत्म कैसे किया जाता है | Khooni Bawaseer Ka Gharelu ilaj

piles treatment in hindi

 
Khooni Bawaseer Ka Gharelu ilaj - आज हम जानेंगे की पाइल्स का ईलाज घर में कैसे करें। पाइल्स एक ऐसी बीमारी है जो हर इंसान को जीवन में कभी ना कभी हो ही जाती है। 
 
जीवनशैली और खानपान में थोड़ा बदलाव करके हम इसे ठीक कर सकते हैं। पाइल्स होने का मुख्य कारण कब्ज होता है। आईए जानते हैं की पाइल्स का ईलाज घर बैठे कैसे करें।
 
 

पाइल्स का घर में उपचार - Khooni Bawaseer Ka Gharelu ilaj


1) पाइल्स को ठीक करने के लिए सबसे पहले पहले आपको पाइल्स के कारण यानि की कब्ज को ठीक करना पड़ेगा। 
 
इसके लिए आपको अपनी जीवनशैली और खानपान में परिवर्तन करना पड़ेगा। 
 
अपने आहार में फाइबर युक्त भोजन की मात्रा बढ़ाएं। 
 
पानी का सेवन अधिक करें और शारीरिक श्रम या पैदल चलने की आदत डालें।
 
2) पाइल्स होने पर दिन में कम से कम 2 बार सिट्ज बाथ (गुनगुने पानी के टब में बैठें) जरूर करें। 
 
सिट्स बाथ से आपको दर्द और सूजन में आराम मिलेगा। पानी इतना गर्म हों चाहिए जितना आप सह सकें। 
 
एक बार में 20 मिनिट्स तक सिट्ज बाथ जरूर करें।
 
3) रात में सोने से पहले ईसबगोल या कोई भी लैक्सेटिव्स जरूर लें। 
 
ईसबगोल या लैक्सेटिव हमारे मल को बहुत सॉफ्ट कर देता है जिससे मल बहुत ही आसानी से निकल जाता है। 
 
इसके सेवन से कब्ज भी नही होती और अगर आपकी पाईल्स धीरे धीरे ठीक होने लगती है। 
 
अगर आपको ईसबगोल की भूसी पसंद ना हो तो लैक्सेटिव का सेवन कर सकते हैं। 
 
यह हर मेडिकल स्टोर में बिना डॉक्टर के पर्चे के मिल जाता है।
 
4) गुदा द्वार पर नारियल का तेल लगाने से भी पाइल्स में आराम मिलता है। 
 
यह एक मॉश्चरराइजर का काम करता है और जलन को कम करता है। जैतून के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
 
5) एलोवेरा के रस को गुदा द्वार पर लगाएं। 
 
यह गुदा द्वार की जलन और सूजन को कम करता है और धीरे धीरे आपको आराम मिलने लगता है।
 
6) मल त्याग करते वक्त बहुत जोर ना लगाएं। अधिक जोर लगाने से गुदा द्वार की नसें फूल जाती हैं और वही आगे चलकर खूनी बवासीर कर देती हैं।
 
अगर मल बहुत सख्त हो रहा हो तो गुदा द्वार के आस पास क्रीम लगाएं। 
 
आपको किसी भी मेडिकल स्टोर पर पाइल्स में लगाने वाली क्रीम आसानी से मिल जायेगी। 
 
ये क्रीम गुदा द्वार के एरिया में चिकनाहट बनाए रखेगी और दर्द, जलन, सूजन में आराम देगी। क्रीम को सुबह शाम दोनों वक्त लगाएं।
 
7) मट्ठा (butter milk) का सेवन जरूर करें। मट्ठे में जीरा भून कर डालें और उसे रोज पिएं। 
 
यह पाइल्स में बहुत आराम देगा और कब्ज नहीं होने देगा।
 
अगर इन सब से आराम ना मिल रहा हो और खून लगातार आ रहा हो तो डॉक्टर को दिखा लें। 
 
डॉक्टर आपको कुछ दवाईयां देगा जिससे आपका खून आना बंद हो जाएगा। 
 
लेकीन अगर फिर भी आराम ना मिले तो पाइल्स का ऑपरेशन करवा लीजिए। 
 
यह एक छोटा सा ऑपरेशन होता है और अधिकतर मामलों में एक दिन में ही आपको हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया जाता है। 
 
इसमें अधिक खर्चा भी नहीं आता और किसी भी तरह का कोई रिस्क भी नहीं होता है।
 
 
 
👇👇👇

Lav Tripathi

Lav Tripathi is the co-founder of Bretlyzer Healthcare & www.capejasmine.org He is a full-time blogger, trader, and Online marketing expert for the last 12 years. His passion for blogging and content marketing helps people to grow their businesses.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

फ़ॉलोअर