खाली पेट लहसुन खाने के फायदे क्या हैं | Khali Pet Lahsun Khane Ke Fayde

लहसुन भारतीय भोजन का एक अहम हिस्सा है। लहसुन औषधीय गुणों से भरपूर होता है। 

इसमें पाए जाने वाले तत्व हमारे शरीर के लिए बहुत उपयोगी होते हैं। 

लहसुन में जिंक, सेलेनियम, मैंगनीज, कॉपर, कैल्शियम, फॉस्फोरस, विटामिन सी, विटामिन बी ईत्यादि भरपूर मात्रा में पाया जाता है। 

आयुर्वेद में लहसुन के बहुत से फायदे बताए गए हैं। लहसुन को खाली पेट खाने से हमें इसके औषधीय तत्व बहुत ही आसानी से मिल जाते हैं। 

 

पुरुषों के लिए कच्चे लहसुन खाने का लाभ

 

खाली पेट लहसुन खाने के फायदे

कोलेस्ट्रोल कम करना - लहसुन में एलिसिन (Allicin) और एलाइन (Alliin) नामक कंपाउंड पाए जाते हैं। 
 
लहसुन की खास महक इन्हीं तत्व के कारण होती है। ये दोनों तत्व कोलेस्ट्रॉल कम करने में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 
 
एक रिसर्च के अनुसार ये हमारे लिवर में कोलेस्ट्रोल बनाने वाले एंजाइम को ब्लॉक कर देता है जिसके कारण कोलेस्ट्रोल नहीं बनने पाता। 
 
जिसके कारण हार्ट अटैक का खतरा बहुत कम हो जाता है।
 
खून जमने से रोकना - लहसुन में पाया जाने वाला अजोइन (Ajoene) नामक तत्व में एंटी प्लेटलेट्स गुण होते हैं जिसके कारण हार्ट के मरीजों में खून के थक्के जमने नहीं पाते और स्ट्रोक या हार्ट अटैक की संभावना कम हो जाती है। 
 
लहसुन में पाए जाने वाले फ्लेवोनॉयड्स एंटी इन्फ्लेमेटरी की तरह काम करते हैं।
 
कैंसर रोकना - लहसुन में पाया जाने वाला डायलिल डिसलफाइड (Diallyl Disulfide) कैंसर की कोशिकाओं की वृद्धि को रोकता है। 
 
जिसके कारण कैंसर होने की संभावना कम हो जाती है।
 
सर्दी जुकाम को कम करना - लहसुन में पाए जाने वाले मिनरल्स हमारे शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं जिसके कारण बार बार होने वाला सर्दी जुकाम से हमें राहत मिलती है। 
 
अगर आप रोज 3 कली कच्चा लहसुन खाते हैं तो आपको सर्दी जुकाम होने की संभावना 60% तक कम हो जायेगी।
 
अल्जाइमर और डिमेंशिया को रोकना - लहसुन में पाए जानें वाले एंटी ऑक्सीडेंट तत्व हमारे शरीर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाते हैं जिससे अल्जाइमर और डिमेंशिया जैसी बीमारी होने की संभावना बहुत कम हो जाती है। 
 
लहसुन की एंटी ऑक्सीडेंट प्रॉपर्टी हमारे शरीर की फ्री रैडिकल्स से सुरक्षा करती है।
 
हानिकारक धातुओं से रक्षा करना - लहसुन में पाया जाने वाला सल्फर कंपाउंड हमारे शरीर की हानिकारक तत्वों और धातुओं से रक्षा करता है। 
 
इससे हमारे शरीर में विषैले पदार्थ जमा नहीं होने पाते हैं।
 
बैक्टीरिया और वायरस से बचाना - लहसुन में एंटीबैक्टीरियल और एंटी वायरल प्रॉपर्टी होती है जिसके कारण यह हमारे शरीर को बैक्टीरिया और वायरस के हमले से बचाता है। 
 
यह पेट के इंफेक्शन, मूत्र मार्ग में इंफेक्शन और फेफड़ों में संक्रमण होने से रोकता है।
 
दांत दर्द में आराम - लहसुन की एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टी हमारे दांत में होने वाले इंफेक्शन को कम कर देती है जिसके कारण दांत दर्द में आराम मिल जाता है। 
 
दांत दर्द अधिकतर दांत की कैविटी में बैक्टिरियल की ग्रोथ होने के कारण होता है। 
 
लहसुन का एंटीबैक्टीरियल गुण इनकी ग्रोथ को रोकता है।
 
हड्डियों की समस्या - लहसुन में कैल्शियम और फास्फोरस अधिक मात्रा में पाया जाता है जो हमारी हड्डियों को स्वस्थ रखने में सहायक होता है। 
 
इसके अलावा लहसून में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण भी होता है जिसके कारण जोड़ों में दर्द में बहुत आराम मिलता है।
 
पुरुषों के लिए उपयोगी - लहसुन में पाए जाने वाले तत्व जिंक, सेलेनियम और एलिसिन पुरुषों में यौन क्षमता बढ़ाता है और नपुंसकता को ठीक करता है। 
 
यह शुक्राणुओं की संख्या बढ़ाने में भी बहुत सहायक होता है।
 

लहसुन खाने का सही तरीका

लहसुन के अधिकतम फायदे पाने के लिए इसे कच्चा और चबा चबाकर खाना चाहिए। 
 
लहसुन को चबाकर खाने से इसके अंदर के एलिसिन, एलाइन, अजोएन नामक तत्त्व तभी निकलते हैं जब ये ऑक्सीजन के संपर्क में आते हैं। 
 
जो लोग लहसुन को निगल जाते हैं उनको लहसुन के फायदे नहीं मिल पाते हैं। 
 
लहसुन हमेशा कच्छा और चबा चबा कर खाना ही खाना चाहिए। 
 
आप चाहें तो लहसुन को भूनकर भी खा सकते हैं क्योंकि इसके कुछ तत्त्व गर्म करने पर मुक्त होते हैं। 
 
लहसुन की 3 कली रोज खाली पेट खाने से आपको इसके अधिकतम फायदे प्राप्त हो जायेंगे।
 
 

👇👇👇 

Lav Tripathi

Lav Tripathi is the co-founder of Bretlyzer Healthcare & www.capejasmine.org He is a full-time blogger, trader, and Online marketing expert for the last 12 years. His passion for blogging and content marketing helps people to grow their businesses.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

फ़ॉलोअर