क्या आपको पता है की गर्भावस्था के दौरान पपीता क्यों नहीं खाना चाहिए

प्रेगनेंसी में कच्चा पपीता खाने से क्या होता है

 
Papaya in Pregnancy in Hindi - आपने कई लोगों से सुना होगा की गर्भावस्था के दौरान पपीता नहीं खाना चाहिए क्योंकि इसके खाने से मिसकैरिज हो सकता है। 
 
लेकिन यह बात आधी सत्य है पूरी बात ये है की गर्भावस्था के दौरान पूरी तरह पका पपीता ही खाना चाहिए, आधा पका या कच्चा पपीता नहीं खाना चाहिए। आईए जानते हैं क्यों
 

गर्भावस्था में पपीता खाना सही या गलत

गर्भावस्था में पका हुआ पपीता खाने में कोई नुकसान नहीं है आप आराम से खा सकती हैं। दिक्कत तब होती है जब आप गर्भावस्था में कच्चा या आधा पका पपीता खाती हैं। 
 
कच्चे या अधपके पपीते में लेटेक्स (Latex) और पपाइन (Papain) पाया जाता है। 
 
यह हमारे शरीर में Prostaglandins की तरह काम करता है। 
 
यह यूटरस को संकुचन के लिऐ प्रेरित करता है जिसके कारण मिसकैरिज हो सकता है। 
 
पपाइन (Papain) फेटस (Fetus) की मेंब्रेन को कमजोर कर देता है। जिसके कारण गर्भ में पल रहे बच्चे को नुकसान पहुंचने की संभावना बढ़ जाती है। 
 
पपाइन (Papain) लेबर पेन को बढ़ाने का काम करता है जिससे शरीर को डिलीवरी होने का संकेत जाता है और यह स्थिति गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए बहुत खतरनाक होती है।
 

अन्य फल जो गर्भ में पल रहे बच्चे को नुकसान पहुंचा सकते हैं

गर्भावस्था में इसके अलावा अंगूर और अनानास भी नहीं खाना चाहिए। 
 
अंगूर की बाहरी परत में Resveratrol नामक केमिकल पाया जाता है जो बच्चे के पैंक्रियाज को प्रभावित करता है। 
 
इसके कारण पैदा होने वाले बच्चे को जन्म से डायबिटीज़ होने की संभावना बहुत अधिक हो जाती है। 

इसी तरह अनानास में ब्रोमेलिन (Bromelain) नामक एंजाइम पाया जाता है। ब्रोमेलिन प्रोटीन को तोड़ने का काम करता है। 
 
इसके कारण यह सर्विक्स (गर्भाशय के मुख) को कमजोर कर देता है और महिला को लेबर पेन शुरू हो सकता है। 
 
इसके अलावा यह एंजाइम अनियमित मासिक और गर्भवती महिला को पीरियड्स भी ला सकता है। 
 
इसलिए गर्भावस्था में अधपका पपीता, अंगूर और अनानास नहीं खाना चाहिए।
 
 
 
👇👇👇

Lav Tripathi

Lav Tripathi is the co-founder of Bretlyzer Healthcare & www.capejasmine.org He is a full-time blogger, trader, and Online marketing expert for the last 12 years. His passion for blogging and content marketing helps people to grow their businesses.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

फ़ॉलोअर