प्रेग्नेंट होने के लक्षण क्या है | Pregnancy Ke Lakshan in Hindi

pregnancy hone ke lakshan, pregnancy ke lakshan, pregnancy ke shuruati lakshan

 

Pregnancy Ke Lakshan in Hindi - प्रेग्नेंसी पता करने के लिए  बाजार में बहुत से साधन मौजूद हैं जो की बहुत सस्ते और आसानी से मिल जाते हैं। 

प्रेगनेंट होने पर हमारा शरीर भी लक्षण प्रकट करने लगता है जिनकी सहायता से हम यह जान सकते हैं की प्रेगनेंसी है या नहीं। 

आईए जानते हैं की प्रेगनेंसी के शुरुआती लक्षण क्या हैं - Pregnancy Ke Lakshan in Hindi

1) पीरियड मिस होना 

अगर आपका पीरियड रेगुलर रहा है और इस बार वो मिस हो गया तो यह सबसे पहला लक्षण होता है प्रेगनेंसी का, हालांकि इसे कन्फर्म नहीं मान सकते क्योंकि आमतौर पर यह लेट हो ही जाता है।

2) बार बार उल्टी जैसा फील होना 

अगर आपको बार बार उल्टी जैसा महसूस हो रहा है या उल्टी हो रही है तो यह एक संकेत है प्रेगनेंसी का

3) बार बार पेशाब लगना

प्रेगनेंट होने पर शरीर में ब्लड की मात्रा बढ़ने लगती है जिसके कारण किडनी को अधिक काम करना पड़ता है और बार बार पेशाब लगती है।

4) निप्पल का रंग बदलना

प्रेगनेंट होने पर निप्पल का रंग बदल कर डार्क होने लगता है यह एक कन्फर्म सिग्नल होता है प्रेगनेंसी का क्योंकि हमारा शरीर होने वाले बच्चे को दूध पिलाने के लिए ब्रेस्ट को तैयार करना शुरू कर देता है। छोटी छोटी ब्लड वेसल्स वहां बनने लगती हैं जिसकी वजह से निप्पल का रंग डार्क होने लगता है।

5) छाती में भारीपन लगना

प्रेग्नेंट होने पर शरीर में काफी हार्मोनल परिवर्तन होते हैं जिसकी वजह से ब्रेस्ट में भारीपन और सूजन आ जाती है। यह एक बहुत सामान्य लक्षण है प्रेग्नेंसी का

6) कब्ज होना

प्रेग्नेंट होने पर आपका डाइजेस्टिव सिस्टम काफी प्रभावित होता है जिसके कारण आपको कब्ज हो जाती है। यह भी प्रेगनेंसी का प्रारंभिक लक्षण है।

7) सर दर्द रहना

प्रेगनेंट होने पर हमारे शरीर में ब्लड तेजी से और अधिक मात्रा में बनता है जिसके कारण हमे सर दर्द शुरू हो जाता है हालांकि यह लक्षण सबमें नहीं होता।

8) थकान लगना

अगर आपको सुबह सुबह बहुत थकान लगती है जो की पूरे दिन बनी रहती है तो यह भी प्रेगनेंसी का प्रारंभिक लक्षण है। पहली तिमाही के बाद यह लक्षण खत्म हो जाता है।

9) शरीर का तापमान बढ़ा रहना

अगर आपके शरीर का तापमान लगातार बढ़ा हुआ रहता है तो यह दर्शाता है की आप प्रेग्नेंट हैं।

10) किसी भी चीज के लिए क्रेविंग होना

प्रेगनेंट होने पर आपको किसी भी खास चीज खाने का अधिक मन करने लगता है। जैसे खट्टा, तीखा या मीठा

11) मूड में लगातार बदलाव आना

अगर आप प्रेग्नेंट हो गईं हैं तो आपको मूड स्विंग होंगे। कभी अच्छा लगेगा, कभी खराब लगेगा, कभी चिड़चिड़ा महसूस होगा आदि लक्षण होगें। 

प्रेग्नेंसी के अन्य लक्षण - Pregnancy Ke Lakshan Kya Hai

ये सारे प्रेग्नेंसी के मुख्य लक्षण माने जाते हैं। इनके अलावा कुछ अन्य लक्षण भी होते हैं जिनसे हम प्रेगनेंसी का पता लगा सकते हैं। ये सेकेंडरी लक्षण होते हैं जैसे

1) ब्लड प्रेशर का बढ़ा रहना

2) सीने में जलन होना

3) हृदय गति का बढ़ा रहना

4) मुहांसे होना

5) वजन बढ़ना

6) चेहरे पर चमक आना

7) पेट भरा भरा सा लगना

8) प्रेग्नेंसी के 10 दिन बाद हल्का सा ब्लड आना जो की भूरा या गाढ़ा लाल रंग का होता है। लोग इसे पीरियड समझ लेते हैं लेकिन यह प्रेग्नेंसी का कंफर्मेशन होता है। इसमें थोड़ा सा ब्लड निकलता है।

9) मुंह का स्वाद बिगड़ा रहना

10) शरीर में ऐंठन होना

11) नाक भरी रहना

हर महिला का शरीर अलग अलग होता है और इसीलिए लक्षण भी अलग अलग आते हैं। सभी को एक समान लक्षण नहीं दिखाई देते।  

आमतौर पर प्रेग्नेंसी के लक्षण 7 दिन में पता चल जाते हैं लेकिन कुछ औरतों को प्रेगनेंसी के लक्षण 4 हफ्ते तक नहीं आते 

इसलिए अगर आपका पीरियड मिस हुआ हो तो एक बार खून की जांच अवश्य करवाएं। 

अगर आप लक्षणों को लेकर कंफर्म नहीं हैं तो एक हफ्ते बाद Beta-HCG टेस्ट करवा लें। 

आपको प्रेग्नेंसी की सटीक जानकारी मिल जाएगी। यह ब्लड टेस्ट मात्र 500 रुपए में किसी भी पैथोलॉजी में हो जाता है।

 

👇👇👇

बच्चों में लंबाई ना बढ़ने के क्या कारण होते हैं और ग्रोथ हार्मोन को कैसे बढ़ाए 

 

👇👇👇

डेट रेप ड्रग किसे कहते हैं और लड़कियां इस ड्रग से कैसे बचें

 

👇👇👇

What is the survival rate of ventilator patients

 

 


Lav Tripathi

Lav Tripathi is the co-founder of Bretlyzer Healthcare & www.capejasmine.org He is a full-time blogger, trader, and Online marketing expert for the last 12 years. His passion for blogging and content marketing helps people to grow their businesses.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

फ़ॉलोअर