एंटीबॉडी क्या होती है और एंटीबॉडी का क्या कार्य है | What is Antibody in Hindi

शरीर में एंटीबॉडी कहाँ बनती है, जब आपके पास एंटीबॉडी होते हैं तो इसका क्या मतलब होता है

 
Antibodies Meaning in Hindi - जब कोई बाहरी कण जिन्हें हम एंटीजन कहते हैं, हमारे शरीर पर हमला करते हैं तो हमारा शरीर इन बाहरी कणों के विरूद्ध जो पदार्थ बनाते हैं उन्हें हम एंटीबॉडी या इम्यूनोग्लोबिन कहते हैं।
 
एंटीजन कुछ भी हो सकता है जैसे बैक्टीरिया, वायरस, केमिकल या अन्य पाथोजेंस।
 

एंटीबॉडी क्या होती है - Function of Antibody in Hindi

इम्यूनोग्लोबिन जिन्हें हम एंटीबॉडीज भी कहते हैं एक प्रकार के ग्लाइकोप्रोटीन होते हैं। 
 
इम्यूनोग्लोबिन हमारे B सैल्स यानी व्हाइट ब्लड सैल्स (WBC) द्वारा बनाए जाते हैं। 
 
यह हमारे शरीर के इम्यून सिस्टम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं। यह एंटीजन को अपने साथ बांध कर उसे खत्म कर देते हैं।
 
हर एंटीजन के बाहरी खोल पर अलग-अलग प्रकार के रिसेप्टर होते हैं जब वे हमारे शरीर पर हमला करते हैं तो एंटीबॉडीज हमारे शरीर पर हमला करने वाले एंटीजन के अनुसार रिसेप्टर बना कर उन्हें अपने साथ जोड़ लेते हैं और या तो उन्हें नष्ट कर देते हैं या अपने साथ शरीर के बाहर निकाल देते हैं।
 
हमारे पूरे शरीर में एंटीबॉडीज होते हैं लेकिन इनकी सबसे अधिक मात्रा कोलोस्ट्रम (मां के पहले दूध) में पाया जाता है। 
 
यह बच्चे के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। 
 
एंटीजन हमारे शरीर के इम्यून सिस्टम द्वारा याद कर लिए जाते हैं और जब कभी दुबारा वही एंटीजन हमारे शरीर पर हमला करता है तो हमारा शरीर उन्हें पहचान कर उसी के अनुसार एंटीबॉडी बना कर भेजना शूरू कर देती है। वैक्सीन इसी सिद्धांत पर बनाई जाती है।
 

एंटीबॉडी कितने प्रकार के होते हैं - Types of Antibody in Hindi

एंटीबॉडीज पांच प्रकार के होते है और इनके साथ Ig लिखा होता है जिसका मतलब होता है इम्यूनोग्लोबिन होता है। 

IgM - यह हमारे ब्लड में पाया जाता है और यह हमारे शरीर का पहला डिफेंस सिस्टम होता है। जैसे ही कोई एंटीजन हमारे शरीर में प्रवेश करता है IgM उनपर हमला करके नष्ट करना शुरू कर देता है। 
 
IgM हमारे शरीर द्वारा बनाया जाने वाला सबसे पहला एंटीबॉडी होता है। इसके बाद IgG बनता है।
 
IgD - यह एंटीबॉडी हमारे B सैल्स के बाहरी हिस्से पर पाया जाता है। 
 
इसके बारे में अभी तक ज्यादा जानकारी नहीं है लेकिन अधिकतर वैज्ञानिक मानते हैं की यह B सैल्स को एक्टिवेट करता है और उनको बनाने में सहायता करता है।
 
IgE - यह मुख्यता हमारे स्किन, फेफड़ों और शरीर के म्यूकस में पाया जाता है। 
 
यह एलर्जिक रिएक्शन या किसी पैरासाइट से लड़ने में सहायता करता है। 
 
यह हमारे शरीर में हिस्टामाइन रिलीज करता है जिसके कारण शरीर एलर्जिक रिएक्शन देता है।
 
IgA - IgA हमारे लार, आंसू, म्यूकस, पेट के द्रव्य और मां के दूध में पाया जाता है। 
 
यह हमारे शरीर में घुस चुके या इंफेक्शन कर चुके एंटीजन के विरूद्ध रक्षा करता है। 
 
यह एंटीबॉडी हमारे श्वसन तंत्र और पाचन तंत्र में अधिक होता है।
 
IgG - यह एंटीबॉडी हमारे शरीर में सबसे अधिक पाया जाता है। यह बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने में सहायता करता है। 
 
हमारे शरीर में पाई जाने वाली सारी एंटीबॉडीज यानी की इम्यूनोग्लोबिन का 75% तक IgG ही होता है। 
 
यह अधिकतर हमारे ब्लड और टिश्यू में पाया जाता है। IgG इंफेक्शन हो जाने या वैक्सीन लग जाने के बाद बनता है।

लैब में बनाया जाने वाला एंटीबॉडी - Monoclonal Antibodies

जो एंटीबॉडीज लैब में दवाई के रूप में बनाए जाते हैं उन्हें मोनोक्लोनल एंटीबॉडीज कहते हैं। 
 
यह दवाई के रूप में दिए जाते हैं और हमारे शरीर को बहुत सारी बीमारियों से बचाते हैं और शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत बनाते हैं। 
 
 
 
👇👇👇

Lav Tripathi

Lav Tripathi is the co-founder of Bretlyzer Healthcare & www.capejasmine.org He is a full-time blogger, trader, and Online marketing expert for the last 12 years. His passion for blogging and content marketing helps people to grow their businesses.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

फ़ॉलोअर