हमारे शरीर में वीर्य कैसे बनता है और कितने दिन में बनता है

वीर्य कैसे बनता है

 
हमारे शरीर में वीर्य कैसे बनता है यह एक ऐसा प्रश्र है जिसको लेकर लोगों के मन में तरह तरह की भ्रांति है। 
 
आज हम इन्हीं सब भ्रांतियों को दूर करेंगे और आपको बताएंगे की हमारे शरीर में वीर्य का निर्माण कैसे होता है।
 

वीर्य कैसे बनता है हमारे शरीर में

हमारे जनन तंत्र से निकलने वाले वीर्य के दो मुख्य घटक होते हैं एक होता है शुक्राणु (Sperm) जो कि हमारे अंडकोष (Testicles) में बनता है और दूसरा होता है लिक्विड भाग जिसे हम सीमेन (Semen) कहते हैं और यह प्रॉस्टेट ग्लैंड और सेमिनल वेसिकल्स द्वारा बनाया जाता है।
 
हमारे अंडकोष में बहुत छोटी छोटी ट्यूब्स होती हैं जिन्हें हम सेमीनीफेरस टब्यूल्स कहते हैं। 
 
इसमें ढेर सारे जर्म सैल्स और मेल हार्मोन (Testosterone) होते हैं यह जर्म सैल्स ही विभाजित होकर स्पर्म बनाते हैं।
 
हमारे वीर्य का जो लिक्विड हिस्सा होता है वह प्रॉस्टेट ग्लैंड और सेमिनल वेसिकल (Seminal Vesicles) द्वारा बनाए जाते हैं। 
 
इस लिक्विड (Semen) में शुगर फ्रैक्टोज़, प्रोटीन, सिट्रिक ऐसिड, इनॉर्गेनिक फास्फोरस, पोटेशियम और प्रोस्टाग्लैंडिन होते हैं। 
 
इसमें स्पर्म को जीवित रखने के लिए पोषक तत्व होते हैं। किशोरावस्था आने पर पुरुष प्रति दिन लाखों शुक्राणु बनाता है।

एक जर्म सैल्स से स्पर्म बनने की पूरी प्रॉसेस में करीब 65 दिन लगते हैं। एक बार पुरुष औसतन 2.5 ml से 5 ml तक सीमेन निकालता है।

क्या रोज वीर्य निकालने पर कमजोरी आती है

सबसे बड़ी भ्रांति है लोगों में की रोज सीमेन निकालने पर कमजोरी आ जाती है और 100 बूँद खून से एक बूँद सीमेन बनता है जबकि ऐसा कुछ नहीं होता। 
 
हमारा शरीर उसी अनुपात में सीमेन बना लेता है। हां रोज सीमेन निकालने से सीमेन की क्वॉलिटी में जरूर असर पड़ता है और सीमेन पतला और शुक्राणु कम हो जाते हैं लेकिन स्वास्थ पर कोई असर नहीं होता। 
 
अगर आप हफ्ते में सिर्फ 2 बार सीमेन निकालते हैं तो यह आपके स्वास्थ के लिए बहुत अच्छा है।
 
 
👇👇👇

Lav Tripathi

Lav Tripathi is the co-founder of Bretlyzer Healthcare & www.capejasmine.org He is a full-time blogger, trader, and Online marketing expert for the last 12 years. His passion for blogging and content marketing helps people to grow their businesses.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

फ़ॉलोअर