हमारे शरीर में खून कैसे बनता है | हमारे शरीर में खून कहां बनता है

शरीर में खून कहां बनता है

 
खून को हमारे शरीर की नदियां कहा जाता है क्यूंकि इसके बिना हम जीवित नहीं रह सकते। 
 
खून का मुख्य काम होता है ऑक्सीजन और पोषक तत्वों का शरीर के हर अंग तक ट्रांसपोर्टेशन करना।
 
क्या आपको पता है की हमारे शरीर में खून कैसे बनता है और कहां बनता है, आईए जानते हैं
 

ब्लड सैल्स कहां बनते हैं

हमारे शरीर का 95% खून हमारे बोन मैरो (अस्थि मज्जा) में बनता है और बाकी का 5% ब्लड हमारे लिम्फ नोड, लिवर और स्प्लीन (तिल्ली) में बनता है। 
 
बोन मैरो हड्डियों के बीच का मुलायम और स्पंज की तरह का भाग होता है। हमारे शरीर का अधिकतर बोन मैरो हमारी रीढ़ की हड्डी, सीने की हड्डी और कूल्हे की हड्डी में पाया जाता है। 
 
बोन मैरो में स्टेम सेल्स बनते हैं और स्टेम सैल्स ही हमारे ब्लड को बनाते हैं। 
 
जब स्टेम सेल परिपक्व हो जाता है तो यह ब्लड के अलग-अलग हिस्से का निर्माण करता है जैसे रेड ब्लड सैल्स, व्हाईट ब्लड सैल्स, प्लेटलेट्स ईत्यादि।
 
हमारा शरीर प्रति सेकंड 2 लाख रेड ब्लड सैल्स बनाता है। हमारे ब्लड में 45% रेड ब्लड सैल्स, 54% प्लाज्मा और लगभग 1% प्लेटलेट्स होते हैं।
 

ब्लड किन चीजों से मिलकर बनता है

हमारा ब्लड चार चीजों से मिलकर बनता है। प्लाज्मा, रेड ब्लड सैल्स, व्हाईट ब्लड सैल्स और प्लेटलेट्स।

प्लाज्मा - Plasma

हमारे ब्लड का 55% हिस्सा प्लाज्मा होता है। जिसमें 90% पानी 7% प्रोटीन, 0.9% इलेक्ट्रोलाइट्स और 0.1% ग्लूकोज होता है। 
 
प्लाज्मा हमारे ब्लड का ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम की तरह काम करता है। 
 
यह पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स को हमारे पाचन तंत्र से अवशोषित कर लेता है और ब्लड को ट्रांसपोर्ट करने में सहायता करता है।
 

रेड ब्लड सैल्स - RBC

रेड ब्लड सैल्स को Erythrocytes भी कहते हैं और इनका मुख्य काम फेफड़ों से ऑक्सीजन पूरे शरीर तक ले जाना होता है। 
 
रेड ब्लड सैल्स कितनी बनानी है यह निर्देश हमारी किडनी देती है और उतना ही रेड ब्लड सैल्स हमारे स्टेम सेल्स बनाते हैं। 
 
हमारे शरीर में लगभग 45% रेड ब्लड सैल्स होते हैं और हीमोग्लोबिन रेड ब्लड सैल्स का एक महत्वपूर्ण भाग होता है। 
 
रेड ब्लड सैल्स की आयु 100 से 120 दिन की होती है उसके बाद ये हमारे प्लीहा (स्प्लीन) द्वारा नष्ट कर दिए जाते हैं और फिर से इनका रीसाइकल किया जाता है।
 

प्लेटलेट्स - Platelets

प्लेटलेट्स को थ्रोंबोसाइट्स भी कहते हैं और इनका मुख्य काम खून को जमने में सहायता करना होता है। 
 
जब भी हमें चोट लगती है तो यह प्लेटलेट्स चोट वाली जगह पर जाकर खून का थक्का बना देते हैं जिससे खून बहना बंद हो जाता है। हमारे शरीर में 1% से भी कम प्लेटलेट्स होता है।
 

व्हाईट ब्लड सैल्स -WBC

व्हाईट ब्लड सैल्स हमारे इम्यून सिस्टम का महत्वपूर्ण भाग होता है और यह इंफेक्शन से लड़ने में हमारी सहायता करता है। 
 
व्हाईट ब्लड सैल्स को लुकोसाइट्स भी कहते हैं। व्हाईट ब्लड सैल्स के पांच भाग होते हैं

1) लिम्फोसाइट

2) मोनोसाइट्स

3) इयोसिनोफिल्स

4) बासोफिलस

5) न्यूट्रोफिल
 

हमारे शरीर में कितना खून होता है

एक स्वस्थ व्यस्क के शरीर में 5 लीटर तक खून होता है। यह हमारे शरीर के वजन का 8% होता है।
 
 

👇👇👇 

Lav Tripathi

Lav Tripathi is the co-founder of Bretlyzer Healthcare & www.capejasmine.org He is a full-time blogger, trader, and Online marketing expert for the last 12 years. His passion for blogging and content marketing helps people to grow their businesses.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

फ़ॉलोअर