सीरम क्रिएटिनिन टेस्ट से क्या पता चलता है | Serum Creatinine Test in Hindi

 
level of creatinine, bun creatinine ratio, what creatinine, normal creatinine levels, creatinine normal range

Serum Creatinine Test in Hindi - आज हम जानेंगे क्रिएटिनिन टेस्ट के बारे में की क्रिएटिनिन टेस्ट क्या होता है, क्यों करवाया जाता है और क्रिएटिनिन का हमारे शरीर में क्या रोल होते है।
 
क्रिएटिनिन टेस्ट किडनी कितनी सही तरह काम कर रही है यह जांचने के लिए किया जाता है। 
 
किडनी का मुख्य काम होता है हमारे शरीर के वेस्ट प्रोडक्ट को निकलना।
 
जब किडनी ढंग से काम नहीं कर पाती तो हमारे शरीर में वेस्ट प्रोडक्ट जैसे क्रिएटिनिन का स्तर बढ़ जाता है।
 
 

क्या होता है क्रिएटिनिन - What is Serum Creatinine Test in Hindi


क्रिएटिनिन एक प्रकार का वेस्ट प्रोडक्ट होता है जो हमारे शरीर की मांसपेशियों द्वारा बनता है। 
 
मांसपेशियों द्वारा रोज के कामों में जो सेल्स में टूट फूट होती है और खराब सैल्स और वेस्ट प्रोडक्ट निकलता है वही क्रिएटिनिन होता है। 
 
हमारी किडनी इस वेस्ट प्रोडक्ट यानि की क्रिएटिनिन को फिल्टर करके शरीर से बाहर निकाल देती हैं। 
 
जब किडनी में कोई समस्या हो जाती है और किडनी क्रिएटिनिन फिल्टर नहीं कर पाती तो इसकी मात्रा हमारे ब्लड में बढ़ जाती है। 
 
यह किडनी की बीमारी का संकेत होता है।
 
 

शरीर में क्रिएटिनिन बढ़े होने के लक्षण क्या हैं - Symptoms of High Serum Creatinine Test in hindi


1) थकान
 
2) शरीर में खुजली
 
3) पेशाब में खून आना
 
4) पेशाब में झाग आना
 
5) रुक रुक कर पेशाब आना
 
6) भूख ना लगना
 
7) चेहरे, हाथ या पैर में सूजन आ जाना
 
8) पेशाब करते वक्त दर्द होना
 
9) डार्क रंग की पेशाब होना
 
 

क्रिएटिनिन की नॉर्मल वैल्यू - Normal Range of Serum Creatinine Test in hindi


क्रिएटिनिन की नॉर्मल वैल्यू महिलाओं और पुरूषों में अलग अलग होती है

पुरुष में क्रिएटिनिन की नॉर्मल वैल्यू 0.7 mg/dL से 1.3 mg/dL के बीच होनी चाहिए।

महिलाओं में क्रिएटिनिन की नॉर्मल वैल्यू 0.6 mg/dL से 1.1 mg/dL के बीच होनी चाहिए।

अगर वैल्यू रेंज से अधिक आ रही है तो यह किडनी की बीमारी का संकेत है। आपको तुरंत डॉक्टर को सम्पर्क करना चाहिए।
 
अगर क्रिएटिनिन की वैल्यू बहुत कम आ रही है तो इसका मतलब होता है की या तो आपको कुपोषण है या आपके शरीर में मांसपेशियां कम हैं या आपको कोई लंबी बीमारी है।
 
 

क्रिएटिनिन का अधिक होना क्या दर्शाता है - High Level of Serum Creatinine Test in Hindi


क्रिएटिनिन का सामान्य से ज्यादा होना किडनी की बीमारी को दर्शाता है।
 
इसके अलावा क्रिएटिनिन कुछ अन्य बीमारियों में भी बढ़ सकता है जैसे

1) ऑटो इम्यून डिजीज
 
2) किडनी में इंफेक्शन
 
3) पेशाब के रास्ते में रुकावट
 
4) हार्ट फेल्योर
 
5) डाइबिटीज
 
6) गर्भावस्था
 
7) बहुत अधिक कसरत
 
8) रेड मीट बहुत अधिक खाना
 
 

क्रिएटिनिन टेस्ट की कीमत - Cost of Serum Creatinine Test in hindi


क्रिएटिनिन टेस्ट लगभग 150 रुपए का होता है। हर लैब और शहर में इसकी कीमत अलग अलग होती है। 
 
क्रिएटिनिन टेस्ट कभी भी करवा सकते हैं और इसके लिए फास्टिंग की जरूरत नहीं पड़ती है।
 
 
 
👇👇👇

Lav Tripathi

Lav Tripathi is the co-founder of Bretlyzer Healthcare & www.capejasmine.org He is a full-time blogger, trader, and Online marketing expert for the last 12 years. His passion for blogging and content marketing helps people to grow their businesses.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

फ़ॉलोअर