ब्लड यूरिया नाइट्रोजन टेस्ट क्या है | Blood Urea Nitrogen Test in Hindi

b urea test in hindi, bun blood test in hindi, what is bun test in hindi, bun test means in hindi, what is bun test done for, bun levels, blood urea nitrogen, normal bun levels, urea nitrogen

BUN Test in Hindi - जब कभी हमारे किडनी में कुछ दिक्कत होती है तो डॉक्टर इसका पता लगाने के लिए कुछ टेस्ट लिखते हैं इनमें से एक टेस्ट है BUN टेस्ट यानी की ब्लड यूरिया नाइट्रोजन टेस्ट। 
 
चलिए जानते हैं की क्या होता है BUN Test और इस टेस्ट की क्या उपयोगिता है
 

BUN Test क्या है - Blood Urea Nitrogen Test in Hindi

हम जो भी खाते हैं हमारा लिवर उसको मेटाबोलाइज करता है। हमारे खाने में से प्रोटीन को तोड़ कर अलग करने का काम करता है लिवर। 
 
इसी प्रॉसेस के दौरान जो वेस्ट प्रोडक्ट बनता है उसे BUN कहते हैं और हमारा लिवर इसे ब्लड में रिलीज कर देता है। 
 
ब्लड में आने के बाद किड़नी इसे फिल्टर करके यूरीन के माध्यम से हमारे शरीर से निकाल देती है। 
 
जब हमारी किड़नी सही से काम नहीं कर पा रही होती है तो यह BUN हमारे शरीर में ही रह जाता है और इसकी मात्रा ब्लड में बढ़ने लगती है।
 
BUN हमें किडनी की होने वाली बीमारी को पहले से ही बता देता है।
हमारी किड़नी प्रति दिन 10 से 12 ग्राम यूरिया साफ करती है।
 
 

शरीर में ब्लड यूरिया नाइट्रोजन के बढ़े होने के लक्षण - High Level of Blood Urea Nitrogen in Hindi

जब हमारी किड़नी BUN को हमारे शरीर से नहीं निकाल पाती तो हमारा शरीर कुछ लक्षण प्रकट करने लगता है जैसे

1) बार बार पेशाब लगना
 
2) पेशाब करते वक्त दर्द होना
 
3) झाग वाली और डार्क रंग की पेशाब होना
 
4) लगातार थकान रहना
 
5) शरीर में खुजली होना
 
6) ढंग से नींद ना आना
 
7) पैरों, चेहरे या हाथों में सूजन आना
 
8) पीठ में लगातार दर्द बना रहना
 
 

BUN की नॉर्मल वैल्यू क्या होती है - Blood Urea Normal Range In Hindi

BUN की नॉर्मल वैल्यू हमारे ब्लड में 6 mg/dL से 20 mg/dL के बीच होता है। 
 
अगर यह वैल्यू ज्यादा आ रही है तो आप तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें। यह आपके किडनी की खराबी का संकेत है।
 

BUN का स्तर और किन कारणों से बढ़ जाता है - Blood Urea Nitrogen High

किड़नी डिजीज के अलावा अन्य कारण भी होते हैं जो BUN के स्तर को हमारे ब्लड में बढ़ा देते हैं जैसे

1) हाई प्रोटीन डाइट
 
2) फीवर या इन्फेक्शन
 
3) अधिक कसरत करने से
 
4) डिहाइड्रेशन होने पर
 
5) पेट में अंदरुनी स्त्राव होने पर
 
6) बहुत ज्यादा तनाव लेने पर
 
अगर आपके शरीर में BUN का स्तर बहुत कम है तो यह दर्शाता है की आप कुपोषण के शिकार हैं या आपका लिवर सही से काम नहीं कर रहा।
 
इसके अलावा जो एनाबोलिक स्टेरॉयड्स लेते हैं उनका भी BUN बहुत कम होता है।
 

कौन सी बीमारियों में BUN की वैल्यू बढ़ जाती है


कुछ बीमारियों में भी BUN का स्तर बढ़ जाता है जैसे

1) हृदय की बीमारी
 
2) हार्ट फेल्योर
 
3) हार्ट अटैक
 
4) किड़नी की बीमारी
 
5) गुर्दे में पथरी होने पर
 
6) पेट के अंदर ब्लीडिंग होने पर
 

ब्लड यूरिया नाइट्रोजन टेस्ट की कीमत - Cost of BUN Test in Hindi

BUN Test की कीमत लगभग 200 रुपए होती है। अधिकतर लैब यह टेस्ट किडनी फंक्शन टेस्ट के अंदर करती हैं। 
 


👇👇👇


👇👇👇

Lav Tripathi

Lav Tripathi is the co-founder of Bretlyzer Healthcare & www.capejasmine.org He is a full-time blogger, trader, and Online marketing expert for the last 12 years. His passion for blogging and content marketing helps people to grow their businesses.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

फ़ॉलोअर