HbA1c Test क्या है और कैसे होता है | HbA1c Test in Hindi

hba1c test in hindi price, hba1c level in hindi, hba1c test procedure in hindi, hba1c test information in hindi, hba1c test details in hindi, hba1c test fasting in hindi, hba1c test range in hindi

 
HbA1c Test in Hindi - डायबिटीज़ का पता लगाने के लिए कौन सा टेस्ट करवाया जाता है यह प्रश्र हर उस इन्सान के दिमाग में होता है जिसे डायबिटीज के लक्षण महसूस होते हैं। 
 
अगर डॉक्टर ने HbA1c Test लिखा है तो मरीज जानना चाहता है की HbA1c Test क्या होता है और यह टेस्ट क्या बताता है। 
 
तो चलिए समझते हैं की क्या है HbA1c Test in Hindi


HbA1c टेस्ट क्या होता है - HbA1c Test in Hindi


HbA1c टेस्ट हमारे शरीर में पिछले 3 महीनों में शुगर का एवरेज स्तर बताता है। 
 
HbA1c टेस्ट को Glycated Hemoglobin Test भी कहते हैं। 
हिमोग्लोबिन एक प्रोटीन होता है जो रेड ब्लड सेल्स में पाया जाता है।
 
हिमोग्लोबिन के कारण ही ब्लड का रंग लाल होता है और इसका मुख्य काम शरीर के हर हिस्से में ऑक्सीजन सप्लाई करना होता है। 
 
जब हमारे शरीर में शुगर बढ़ने लगती है तो यह शुगर हमारे ब्लड के हिमोग्लोबिन से चिपक जाती है। 
 
HbA1c टेस्ट में इसी बढ़ी हुई शुगर की जांच की जाती है। चुंकि रेड ब्लड सेल्स का जीवन लगभग 3 महीने होता है इसलिए यह टेस्ट पिछले तीन महीने की शुगर का एवरेज बताता है। 
 
यह टेस्ट डायबिटीज को पता करने का सबसे सटीक और महत्वपूर्ण टेस्ट होता है।
 
डायबिटीज के मरीजों को यह टेस्ट हर तीन महीने में करवाना चाहिए ताकि उनको अपने शुगर का एवरेज पता रहे और बढ़ने पर डॉक्टर उसी हिसाब से दवाई में बदलाव कर सके।
 
 

HbA1c टेस्ट की नॉर्मल वैल्यू क्या होती है - Normal Value of HbA1c Test in Hindi

HbA1c टेस्ट की नॉर्मल वैल्यू 4% से 5.6% के बीच होती है। अगर यह वैल्यू 5.7% से 6.4% के बीच है तो इसका मतलब है की आप Prediabetes हैं और अगर यह वैल्यू 6.5% से ज्यादा है तो आपको डायबिटीज है।      
 
Normal: HbA1c below 5.7%     
 
Prediabetes: HbA1c between 5.7% and 6.4%   
  
Diabetes: HbA1c of 6.5% or higher 


कौन सी बातें HbA1c टेस्ट के रिजल्ट को प्रभावित कर सकती हैं - Factor Affecting HbA1c Test in Hindi

अगर आपको एनीमिया (खून की कमी) है तो आपका HbA1c टेस्ट का रिज़ल्ट सही नहीं आएगा। 
 
इसके अलावा विटामिन C और विटामिन E का अधिक सेवन भी HbA1c टेस्ट के रिजल्ट को प्रभावित कर सकता है। 
 
अगर आपको हाई कोलेस्ट्रॉल है, लिवर की बीमारी है या किड़नी की बीमारी है तो भी आपका HbA1c टेस्ट रिजल्ट प्रभावित हो सकता है।
 

HbA1c टेस्ट कब करवाना चाहिए

अगर आप स्वस्थ हैं या प्रीडायबिटिक हैं तो आपको साल में एक बार HbA1c टेस्ट ज़रूर करवाना चाहिए। 
 
अगर आपको टाईप 2 डायबिटीज़ है और आप इंसुलिन नहीं लेते तो आपको साल में 2 बार HbA1c टेस्ट करवाना चाहिए। 
 
अगर आपको टाईप 1 डायबिटीज़ है तो आपको हर 3 महीने में HbA1c टेस्ट जरूर करवाना चाहिए।
 

HbA1c टेस्ट क्या खाली पेट करवाना चाहिए - Precaution for HbA1c Test in Hindi

HbA1c टेस्ट आप कभी भी करवा सकते हैं। इसके लिए खाली या भरा पेट से कोई मतलब नहीं होता है। 
 
यह आप सुबह या शाम, खाना खा कर या खाली पेट कभी भी करवा सकते हैं।
 

HbA1c टेस्ट डॉक्टर कब लिखता है - Symptoms for HbA1c Test in Hindi

HbA1c टेस्ट डॉक्टर तब लिखता है जब उसे मरीज को डायबिटीज़ होने का संदेह होता है। इसके लिए वह कुछ लक्षणों को भी देखता है जो डायबिटीज़ के लक्षण होते हैं जैसे

1) बहुत ज्यादा प्यास लगना
 
2) बार बार पेशाब होना
 
3) आंखों से धुंधला दिखाई देना
 
4) लगातार थकान रहना
 
5) शरीर में लगातार पिन सी चुभने जैसा महसूस होने पर
 

HbA1c Test की कीमत - HbA1c Test Price In Hindi

HbA1c Test लगभग 500 रुपए में होता है। हर लैब और शहर में इसकी कीमत अलग अलग होती है।
 
 
 
👇👇👇
👆👆👆
 

Lav Tripathi

Lav Tripathi is the co-founder of Bretlyzer Healthcare & www.capejasmine.org He is a full-time blogger, trader, and Online marketing expert for the last 12 years. His passion for blogging and content marketing helps people to grow their businesses.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

फ़ॉलोअर