नोरोवायरस क्या है, इसके होने का कारण, लक्षण और ईलाज बताएं | What is Norovirus in Hindi

नोरोवायरस एक ऐसा वायरस है जिसके संक्रमण के कारण मरीज को डायरिया और उल्टियां होना शुरू हो जाती हैं।  

वैसे यह किसी भी मौसम में हो सकता है लेकिन इसके होने की संभावना जाड़ों में सबसे अधिक होता है। 

यह अधिकतर दूषित खाना या पानी से फैलता है। 

इसको कई अन्य नामों से भी जाना जाता है जैसे विंटर वॉमिटिंग बग (Winter Vomiting Bug) या नोरवॉक वायरस (Norwalk Virus) भी कहते हैं

नोरोवायरस एक RNA वायरस होता है जो Caliciviridae फैमिली से संबंधित होता है।
 
 
What is Norovirus in Hindi

 
 

नोरोवायरस के लक्षण - Symptoms of Norovirus in Hindi

1) डायरिया

2) उल्टी

3) पेट में दर्द

4) सिर दर्द

5) शरीर में दर्द

6) डिहाइड्रेशन
 

नोरोवायरस कैसे फैलता है - How Norovirus Spread in Hindi

नोरोवायरस मुख्यता प्रदूषित खाना या पानी से फैलता है। 
 
अगर आपने नोरोवायरस से संक्रमित भोजन या पानी पी लिया तो आपको नोरोवायरस संक्रमण हो जाएगा।
 

नोरोवायरस का संक्रमण कब तक रहता है - Infection Duration of Norovirus in Hindi

नोरोवायरस का संक्रमण 72 घण्टे तक रहता है। 
 
अगर मरीज खुद को हाइड्रेटेड रखे और शरीर में पानी की कमी न होने दे तो 3 दिन में यह अपने आप ठीक हो जाता है। 
 
अगर तीन दिन में ठीक ना हो तो तुरंत डॉक्टर से सम्पर्क करें अन्यथा डिहाइड्रेशन की वजह से अस्पताल में भर्ती होना पड़ सकता है।
 

नोरोवायरस का ईलाज - Treatment of Norovirus in Hindi

नोरोवायरस का ईलाज बहुत ही आसान होता है। 
 
अगर आपने लक्षणों को दिखते ही ईलाज शुरू कर दिया तो यह दो दिन में ठीक हो जाता है। 
 
ईलाज में डॉक्टर लिक्विड डाइट लेने को बोलता है जिससे शरीर में पानी की कमी ना होने पाए। 
 
यह वायरस के कारण फैलने वाला इन्फेक्शन है इसलिए कोई भी एंटीबॉयोटिक इस पर असर नहीं करती। 
 
मरीज को हाइड्रेट रखने के लिए ORS घुला हुआ पानी देना चाहिए ताकि शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी न होने पाए।
 

नोरोवायरस से कैसे बचें - Prevention from Norovirus in Hindi

1) कुछ भी खाने से पहले हाथ जरूर धोएं 

2) स्ट्रीट फूड्स या बाहर की चीजें मत खाएं

3) गंदगी या बिना सफाई के बना हुआ कोई भी भोजन ना करे

4) साफ पानी पिएं

5) पब्लिक प्लेस पर कोई भी चीज छूने के बाद हाथ जरुर धोएं

6) कच्चे फल और सब्जियां बिना धोए मत खाएं
 

नोरोवायरस की जांच - Diagnosis of Norovirus in Hindi

नोरोवायरस की जांच की जरूरत नहीं पड़ती, इसके लक्षणों के आधार पर ही ईलाज शुरू कर दिया जाता है।

डॉक्टर इसकी जांच के लिए मुख्यता दो टेस्ट लिखते हैं

1) स्टूल एनालिसिस टेस्ट (Stool Analysis Test)

2) RT PCR टेस्ट
 

नोरोवायरस ठीक ना होने पर क्या दिक्कत हो सकती हैं - Complication Due to Norovirus in Hindi

1) थकान

2) मुंह सूखना

3) चक्कर आना

4) पेशाब ना होना

5) डिहाइड्रेट होना

अगर डिहाइड्रेशन का सही समय पर ईलाज ना किया गया तो मरीज की मौत भी हो सकती है।
 

नोरोवायरस कितने प्रकार का होता है - Types of Norovirus in Hindi

नोरोवायरस जिस फैमिली (Caliciviridae) से संबंधित है उसके 10 ग्रुप और 48 टाईप होते हैं। 
 
यह एक संक्रामक वायरस है और पूरे विश्व में हर साल 700 मिलियन लोग इससे प्रभावित होते हैं।
 
 

👇👇👇 

Lav Tripathi

Lav Tripathi is the co-founder of Bretlyzer Healthcare & www.capejasmine.org He is a full-time blogger, trader, and Online marketing expert for the last 12 years. His passion for blogging and content marketing helps people to grow their businesses.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

फ़ॉलोअर