PAPP-A टेस्ट क्या होता है और गर्भावस्था में यह टेस्ट क्यों करवाया जाता है | PAPP A test in Hindi

 
papp a test, pappa test in pregnancy, papp a blood test, pregnancy associated plasma protein normal range

आज हम जानेंगे की PAPP-A टेस्ट क्या होता है ( PAPP A Test in Hindi) और प्रेगनेंसी में इस टेस्ट का क्या रोल है।
 
 

PAPP-A क्या होता है PAPPA Test in pregnancy in Hindi


PAPP-A का पूरा नाम होता है प्रेग्नेंसी एसोसिएटेड प्लाज्मा प्रोटीन A और यह एक प्रकार का प्रोटीन होता है जो भ्रण और बच्चे की नाल द्वारा उत्पन्न किया जाता है। 
 
PAPP-A प्रोटीन प्रेग्नेंसी के दौरान बहुत से महत्वपूर्ण कार्य करता है। 
 
यह भ्रूण के ऊपर एक तरह से कवरिंग कर देता है ताकि मां का इम्यून सिस्टम भ्रूण को बाहरी समझ कर उस पर हमला ना कर दे। 
 
इसके अलावा यह भ्रूण के विकास और अन्य महत्वपूर्ण कार्यों में योगदान देता है।
 
PAPP-A प्रोटीन का असंतुलित होना पैदा होने वाले बच्चे के लिए सही नहीं होता। 
 
अगर इसका स्तर असंतुलित है तो पैदा होने वाले बच्चे में कई डिफेक्ट्स हो सकते है। 
 
ट्राइसोमी 18 और ट्राइसोमी 21 जैसी बीमारी बच्चे को हो सकती है। 
 
जिससे बच्चा पूर्ण रूप से विकसित नहीं हो पाता या डाउन सिंड्रोम हो सकता है।
 
 

PAPP A का उच्च स्तर क्या बताता है papp a high level in pregnancy



1) प्रेग्नेंसी (pregnancy)

2) मायोकार्डियल इनफ्रॉकशन (Myocardial infarction)

3) एनजाईना (Angina)
 
 

PAPP A का स्तर कम होना papp a low level in pregnancy


1) ट्राइसोमी 21(डाउन सिंड्रोम)

2) ट्राइसोमी 18 (एडवर्ड सिंड्रोम)
 
 

PAPP A टेस्ट किस महीने में करवाया जाता है


PAPP-A टेस्ट प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में कराया जाता है। 
 
यह 11 से 14 हफ्ते की प्रेग्नेंसी के बीच करवाया जाता है। 
 
PAPP A का स्तर पहली तिमाही कम होता है और फिर धीरे धीरे ये डिलीवरी होने तक बढ़ा करता है।
 
 

PAPP A टेस्ट की नॉर्मल वैल्यू क्या होती है PAPPA test normal range in Hindi


PAPP A टेस्ट या तो पॉजिटिव आता है या निगेटिव। आजकल बहुत सी लैब्स इसकी वैल्यू भी देती हैं। 
 
यह टेस्ट 85% महिलाओं में सही परिणाम बताता है। जबकी 15% महिलाओं में यह फाल्स पॉजिटिव आता है। 
 
जिन महिलाओं के बच्चे जुड़वा या 2 से अधिक होते हैं उनमें PAPP A का स्तर बहुत बढ़ जाता है। इसके लिए डॉक्टर अल्ट्रासाउंड करवाता है।
 
 

PAPP-A टेस्ट की कीमत PAPPA test cost


PAPP A ki कीमत करीब 1,500 रुपए की होती है। हर लैब और शहर में यह कीमत अलग अलग होती है।
 
 
 
 
👇👇👇 

Lav Tripathi

Lav Tripathi is the co-founder of Bretlyzer Healthcare & www.capejasmine.org He is a full-time blogger, trader, and Online marketing expert for the last 12 years. His passion for blogging and content marketing helps people to grow their businesses.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

फ़ॉलोअर