महिलाओं में बहुत ज्यादा बाल झड़ने का क्या कारण है | Causes of Hair Loss in Women in Hindi

What’s Hair Loss in Women in Hindi,  Causes of Hair Loss at a Young Age in Hindi, Which Vitamin Causes Hair Fall  in Hindi

 

पुरूषों में बाल झड़ना एक बहुत सामान्य समस्या है। कई बार तो लड़कों में 20 साल की उम्र में ही बाल झड़ना शुरू हो जाते हैं। 

लेकिन महिलाओं में अत्यधिक बाल झड़ना (hairfall in women in hindi) या गंजा होना एक बहुत असामान्य बात है। 

अगर महिलाओं में अधिक बाल झड़ रहें हैं तो यह किसी बीमारी या शरीर में किसी कमी के लक्षण को दर्शाता है। 

पुरुषों में बाल झड़ने का कारण कुछ हार्मोन होते हैं जिसकी वजह से पुरुषों के बाल झड़ने लगते हैं। 

लेकिन महिलाओं में उस तरह के हार्मोन नहीं होते हैं या बहुत ही कम मात्रा में स्त्रावित होते हैं जिसके कारण महिलाएं गंजापन का सामना नहीं करती हैं। 

तो चलिए अब जानते हैं की अगर महिलाओं में गंजापन या अत्यधिक बाल झड़ रहें हैं तो इसका कारण क्या है

 

क्या कारण है महिलाओं में बाल झड़ने के What’s Hair Loss in Women in Hindi

 
सामान्यतः एक मनुष्य के दिन भर में 50 से 100 बाल गिरते हैं। 
 
लेकिन जब इससे ज्यादा बाल गिरने लगते हैं तो यह बालों का झड़ना कहलाता है। 
 
यहां हम महिलाओं के बालों के झड़ने के प्रमुख कारणों का उल्लेख करेंगे

गलत खान पान


महिलाओं में गलत खाने पीने की आदतों के कारण बाल झड़ने लगते हैं। 
 
अगर महिला समुचित भोजन नहीं ले रही है या जंक फूड अधिक ले रही है तो उसके कारण बाल झड़ने लगते हैं। 
 
महिलाओं को पोषक तत्वों से भरपूर भोजन लेना चाहिए ताकि शरीर में किसी भी पोषक तत्वों की कमी ना हो। 
 
अगर महिलाओं को कोई बीमारी नहीं है और वो सम्पूर्ण आहार लेती हैं तो उनके बाल झड़ने रुक जायेंगे और नए बाल आने शुरू हो जाएंगे।
 

लंबी बीमारी


यह एक सबसे बड़ा कारण है महिलाओं में बाल झड़ने का। 
 
लड़कियों में कोई बीमारी होने पर बाल झड़ने लगते हैं। 
 
महिलाओं में शरीर में अधिकतर हार्मोन के असंतुलन की वजह से कई बीमारियां हो जाती हैं जिसकी वजह से बाल झड़ने लगते हैं। 
 
इनको रोकने के लिए सबसे पहले आप डॉक्टर से अपना ईलाज करवाएं और हार्मोन की जांच अवश्य करवाएं। 
 
बीमारी का ईलाज होते ही आपके बाल झड़ना बन्द हो जायेंगे।
 

बालों पर केमिकल का प्रयोग


महिलाएं अक्सर अपने बालों को स्टाईलिश बनाने के लिए उसमे कोई ना कोई केमिकल इस्तेमाल किया करती हैं। 
 
बहुत सारे शैंपू, कलर, कंडीशनर या अन्य प्रकार के केमिकल का भी अपने बालों पर प्रयोग करती हैं जिसकी वजह से बाल झड़ने लगते हैं।
 

गर्भावस्था


गर्भावस्था में भी महिलाओं के बाल झड़ने लगते हैं। 
 
लेकिन अधिकतर मामलों में डिलीवरी के बाद बाल झड़ने बंद हो जाते हैं। 
 
अगर डिलीवरी के बाद भी आपके बाल झड़ने बंद नहीं हो रहें हैं तो आप डॉक्टर से परामर्श ले सकती हैं।
 

अधिक टेंशन लेने पर


जो महिलाएं बहुत तनावग्रस्त रहती हैं उनके भी बाल झड़ने लगते हैं। 
 
यह आजकल महिलाओं में बाल झड़ने के प्रमुख कारणों में से एक है। 
 
तनाव कम करने और नियमित योगा करने से आपको काफी राहत मिलेगी।
 

उम्र बढ़ना


उम्र बढ़ना भी बालों के झड़ने का प्रमुख कारण होता है। 
 
उम्र बढ़ने पर बालों का झड़ना एक बहुत सामान्य समस्या है और इसमें आप कुछ खास नहीं कर सकती। 
 
बस अपने खान पान का ध्यान रख कर आप इसे कुछ कम कर सकती हैं।
 

अनुवांशिक कारण


जिन महिलाओं के पैरंट्स कम बाल वाले होते हैं या उनकी माताओं को बाल झड़ने की समस्या होती है तो यह समस्या उनके बच्चों में भी आ जाती है।
 

ब्लड सर्कुलेशन ना होना


कई बार बालों की जड़ में रक्त का प्रवाह कम होने या ना होने के कारण भी बाल झड़ने लगते हैं। 
 
इससे बचने के लिए आपको अपने सर पर तेल लगा कर नियमित सर की मालिश करनी चाहिए। 
 
यह बहुत ही प्रभावी तरीका है बालों को झड़ने से रोकने का।
 

दवाइयों के सेवन से


कुछ दवाईयों के कारण भी महिलाओं के बाल झड़ने लगते हैं। 
 
अगर आप कोई दवाई खा रहीं हैं और बाल झड़ रहें हैं तो एक बार डॉक्टर से संपर्क करें। 
 
वैसे दवाई को बंद करते ही बाल वापस आने लगते हैं।
 

धूम्रपान और अल्कोहल के कारण


जो औरतें धूम्रपान करती हैं या अल्कोहल का सेवन करती हैं उनके बाल झड़ने की संभावना बहुत ज्यादा होती है।
 
 
👇👇👇

Lav Tripathi

Lav Tripathi is the co-founder of Bretlyzer Healthcare & www.capejasmine.org He is a full-time blogger, trader, and Online marketing expert for the last 12 years. His passion for blogging and content marketing helps people to grow their businesses.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

फ़ॉलोअर