एएमएच टेस्ट क्या होता है और एएमएच टेस्ट क्यों करवाया जाता है | AMH Test in Hindi

amh test kya hai in hindi, amh test kya h, amh test kya hota h, amh test hindi, amh test results in hindi

 

AMH Test Means in Hindi - महिलाओं में प्रेग्नेंसी ना होने पर डॉक्टर कई सारे टेस्ट लिखती है जिन्हें हम फर्टिलिटी पैनल कहते हैं। 

इस फर्टिलिटी पैनल में कई सारे टेस्ट होते हैं जैसे LH, FSH, PRL, AMH, Estradiol ईत्यादि। 

इन सब टेस्ट में सबसे महत्त्वपूर्ण टेस्ट होता है AMH टेस्ट, तो चालिए जानते हैं की क्या होता है AMH टेस्ट और क्यों करवाया जाता है AMH टेस्ट।


क्या है AMH टेस्ट - What is AMH Test in Hindi

AMH का पूरा नाम होता है एंटी मुलेरियन हार्मोन (Anti Mullerian Hormone) और यह हार्मोन महिलाओं की ओवेरियन फॉलिकल (Ovarian Follicles) के ग्रैनुलोस सेल्स (Granulosa Cells) द्वारा बनाए जाते हैं। 
 
महिलाएं एक निश्चित संख्या में प्रजनन हेतु अंडो को लेकर पैदा होती हैं और उम्र बढ़ने के साथ साथ इनकी संख्या कम होती जाती है। 
 
पैदा होने के समय अंडो की संख्या करीब करीब 20 लाख होती है और 50 साल की उम्र तक आते आते इनकी संख्या खत्म होने लगती है। 
 
सामान्यतः एक महिला एक महीने में एक अंडा बनाती (Ovulate) है और जब कोई स्पर्म उसे नहीं मिल पाता तो वो वह अंडा शरीर के द्वारा डिसॉल्व कर दिया जाता है और इसी के कारण महिलाओं को मासिक आता है। 
 
जिन औरतों को PCOS यानी की पॉलीसिस्टिक ओवरीज होती हैं उनके AMH का लेवल बढ़ा होता है।
 
हालांकि कम या ज्यादा AMH लेवल का होना यह नहीं दर्शाता की वह औरत मां बन पाएगी की नहीं बल्कि यह टेस्ट बच्चे पैदा करने की संभावना को दर्शाता है।

AMH टेस्ट क्या बताता है - Interpretation of AMH Test in Hindi

AMH टेस्ट किसी औरत के ओवेरियन रिजर्व (Ovarian Reserve) के बारे में बताता है की ओवरी में कितना अंडा है। 
 
अगर किसी औरत का AMH लेवल 1 ng/ml है तो इसका मतलब है की उसके अंडो का स्टोर अभी अच्छा है और उसके मां बनने की संभावना अधिक है। 
 
यदि AMH का स्तर 1 ng/ml से कम है तो इसका मतलब है की उसके एग्स की संख्या कम है। 
 
उम्र बढ़ने के साथ साथ AMH का स्तर कम होने लगता है। जितने ज्यादा अंडे होंगे उतने ही ज्यादा ग्रानुलोसा सेल्स होगें और उतना ही ज्यादा AMH लेवल होगा। 
 
AMH का हाई होना अंडे की अच्छी क्वॉलिटी को नहीं दर्शाता यह सिर्फ ये बताता है की आपके स्टोर में कितने अंडे हैं।

AMH की नॉर्मल वैल्यू क्या है - AMH Test Normal Range in Hindi

अगर AMH 3 ng/ml है या इससे ज्यादा है तो इसका मतलब है की महिला को PCOS है और इसका इलाज करवाना चाहिए।

अगर AMH का स्तर 1 ng/ml है तो इसका मतलब है की यह नॉर्मल वैल्यू है।

अगर AMH का स्तर 0.7 से 0.9 के बीच है तो यह लो नॉर्मल रेंज दर्शाता है।

अगर AMH का स्तर 0.3 से 0.6 ng/ml है तो यह लो AMH लेवल को दर्शाता है।

और यदि यह 0.3 ng/ml से कम है तो यह वेरी लो है।
 

AMH स्तर कम होने पर क्या ईलाज होता है - Treatment of Low AMH Level in Hindi

AMH लेवल कम होने पर गर्भधारण का सबसे आसान तरीका है IVF यानी की इन विट्रो फर्टिलाइजेशन In Vitro Fertilization
 
IVF में महिला के शरीर के अंडों या फिर डोनर के शरीर के अंडो को पुरुष के स्पर्म के साथ ओवुलेट करवाया जाता है। यह सबसे आसान और सुरक्षित तरीका है।
 
AMH कम होने का यह मतलब बिल्कुल नहीं है की वह महिला कभी गर्भवति नहीं हो सकती बल्कि इसका मतलब यह है की महिला को गर्भधारण करने में दिक्कत हो सकती है।
 

AMH लेवल कैसे बढ़ाएं -How to Increase AMH in Hindi

अभी तक AMH लेवल बढ़ाने का कोई भी तरीका उपलब्ध नही है लेकिन कुछ रिसर्च बताती हैं की विटामिन-D और DHEA की नियमित खुराक आपके AMH लेवल को बढ़ा सकती हैं।
 

उम्र के अनुसार AMH का लेवल कितना होना चाहिए - AMH Levels by Age in Hindi

25 साल की महिला 3.0 ng/ml

30 साल की महिला 2.5 ng/ml

35 साल की महिला 1.5 ng/ml

40 साल की महिला 1 ng/ml

45 साल की महिला 0.5 ng/ml
 

AMH के साथ FSH का क्या सम्बन्ध है

डॉक्टर AMH टेस्ट के साथ FSH यानी की फॉलिकल स्टिमुलेटिंग हार्मोन (Follicle Stimulating Hormone) का टेस्ट जरूर लिखता है। 
 
FSH हमारी पिट्यूटरी ग्रन्थि द्वारा बनाया जाता है। FSH अंडो को विकसित होने में सहायता करता है जिसके कारण शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन का स्तर बढ़ जाता है। 
 
FSH का बढ़ा होना महिला के शरीर में कम अंडो का होना दर्शाता है।
 

AMH टेस्ट कब करवाना चाहिए

जब आप 6 महीने से लगातर कोशिश के बाद भी मां नहीं बन पा रहीं हो तो आपको AMH टेस्ट जरूर करवाना चाहिए।

अगर आपको अपने गर्भधारण की संभावना को जानना हो तो आपको AMH टेस्ट जरूर करवाना चाहिए।

अगर आप IVF के लिए मन बना रही हों तो AMH टेस्ट आपके IVF में सफलता पाने प्रायिक्ता भी दर्शाता है।

अगर आपको ओवेरियन ट्यूमर होने की संभावना हो तो भी आपको AMH टेस्ट जरूर करवाना चाहिए।
 

AMH टेस्ट कैसे होता है और AMH टेस्ट की कीमत कितनी होती है - AMH Test Price in Hindi

AMH टेस्ट ब्लड के द्वारा होता है और इसकी कीमत 2000 रुपए के आस पास होती है। यह कीमत हर लैब में अलग अलग होती है।

 
👇👇👇
 
👆👆👆

Lav Tripathi

Lav Tripathi is the co-founder of Bretlyzer Healthcare & www.capejasmine.org He is a full-time blogger, trader, and Online marketing expert for the last 12 years. His passion for blogging and content marketing helps people to grow their businesses.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

फ़ॉलोअर