Anti CCP Test क्या है और क्यों करवाया जाता है | Anti CCP Test in Hindi

 
anti ccp test in hindi, anti ccp test normal range, anti ccp test full form, anti ccp test positive treatment, anti ccp test means in hindi, anti ccp test price, anti ccp test hindi, anti ccp in hindi, what is a anti ccp test

Anti CCP Antibody Test in Hindi - Anti CCP Test क्या होता है और क्यों करवाया जाता है ये प्रश्न हर उस मरीज के दिमाग में होता है जिसको anti ccp test लिखा जाता है। 
 
तो चलिए आज समझते हैं की क्या होता है anti ccp टेस्ट और क्यों करवाया जाता है।
 

Anti CCP टेस्ट क्या है - Anti CCP Ab Test in Hindi

हमारे शरीर का इम्यून सिस्टम दो तरह के प्रोटीन बनाता है जिसे हम एंटीबॉडी और ऑटोएंटीबॉडी कहते हैं। 
 
एंटीबॉडी हमारे शरीर को बाहरी हमलावर जैसे बैक्टीरिया, वायरस इत्यादि से होने वाली बीमारी से बचाता है। 
 
जबकि ऑटोएंटीबॉडीज हमारे शरीर के ही स्वस्थ सैल्स पर हमला करके उसे डैमेज करने लगती है या बीमारी कर देती है। 
 
ऑटोएंटीबॉडीज हमारे शरीर की स्वस्थ कोशिकाओं को ही गलती से हमलावर समझ लेती है। इस कारण हुई बीमारी को ऑटोइम्यून डिजीज कहते हैं।
 
 
Anti CCP ( Anti Cyclic Citrullinated peptides) एक तरह की ऑटो एंटीबॉडी होती हैं जो हमारे शरीर के स्वस्थ सैल्स पर ही हमला करके उसे डैमेज करने लगती हैं।
 
जब हमारे शरीर का इम्यून सिस्टम हमारे शरीर के CCP यानी की cyclic citrullinated peptides के विरुद्ध एंटीबॉडी बनाने लगता है तो ये हमें एक ऑटोइम्यून डिजीज हो जाती है जिसे हम रूमेटॉयड आर्थराइटिस RA कहते है।
 
Anti CCP टेस्ट रूमेटॉयड आर्थराइटिस का सबसे अच्छा प्रेडिकेटर होता है। 
 
डॉक्टर anti CCP टेस्ट रूमेटॉयड आर्थराइटिस का पता लगाने के लिए करवाता है। इस टेस्ट की वैल्यू रूमेटॉयड आर्थराइटिस की गम्भीरता को दर्शाती है।
 

Anti CCP टेस्ट का रिज़ल्ट क्या बताता है

जब डॉक्टर को लगता है की आपको रूमेटॉयड आर्थराइटिस हो सकता है तो वह आपको anti CCP और RA टेस्ट लिखता है। ।

अगर आपका anti CCP और RA टेस्ट दोनो पॉजिटिव आते हैं तो इसका मतलब होता है की आपको रूमेटॉयड आर्थराइटिस है और ये आगे चलकर बढ़ेगा ही।

अगर आपका anti CCP टेस्ट पॉजिटिव आता है और रूमेटॉयड आर्थराइटिस RA टेस्ट निगेटिव तो इसका मतलब होता है की आपको बहुत जायदा चांसेज है की आपको रूमेटॉयड आर्थराइटिस हो सकता है या आप रूमेटॉयड आर्थराइटिस के शुरुआती दौर में हैं।

अगर आपका anti CCP निगेटिव आता है और रूमेटॉयड आर्थराइटिस RA पॉजिटिव आता है तो इसका मतलब है की डॉक्टर आपके लक्षणों के हिसाब से निर्णय लेगा की आपको रूमेटॉयड आर्थराइटिस है की नहीं।

अगर आपका anti CCP टेस्ट और रूमेटॉयड आर्थराइटिस RA दोनों निगेटिव आते हैं तो इसका मतलब है की आपको आपको रूमेटॉयड आर्थराइटिस नहीं है। लेकिन आर्थराइटिस हो सकता है।
 

Anti CCP टेस्ट कब करवाना चाहिए - Symptoms of High Anti CCP in Hindi

Anti CCP टेस्ट रूमेटॉयड आर्थराइटिस का पता लगाने के लिए किया जाता है। अगर आपको नीचे लिखी गई दिक्कतें हैं तो आपको anti CCP टेस्ट जरुर करवाना चाहिए।

1) जोड़ो में दर्द
 
2) जोड़ों में जकड़न
 
3) जोड़ों में सूजन
 
4) थकान
 
5) हल्का बुखार
 

Anti CCP टेस्ट की रेफरेंस रेंज क्या होती है - Anti CCP Test Normal Range in Hindi

अगर आपका Anti CCP 7 U/mL से कम है तो टेस्ट निगेटिव है

अगर आपका Anti CCP 7 से 10 के बीच है तो आपका रिजल्ट वीक पॉजीटिव है।

अगर आपका Anti CCP 10 से ऊपर है तो आपका रिजल्ट पॉजीटिव है।

अगर आपका Anti CCP 30 के ऊपर है तो आपका रिजल्ट स्ट्रॉन्ग पॉजीटिव है। 
 
निगेटिव Anti CCP का मतलब है की आपके शरीर में एंटीबॉडीज नहीं हैं।
 

क्या Anti CCP टेस्ट खाली पेट करवाना चाहिए

Anti CCP टेस्ट आप कभी भी करवा सकते हैं इसके लिए खाली पेट होने की कोई जरूरत नहीं पड़ती। 
 
अगर आप कोई दवाई या मल्टीविटामिन ले रहें हो तो आप टेस्ट के 8 घण्टे पहले कुछ भी ना लें। अन्यथा ये टेस्ट के रिजल्ट को प्रभावित कर सकती है।
 

क्या Anti CCP टेस्ट के साथ कोई और भी टेस्ट करवाने चाहिए

जब भी आप anti CCP टेस्ट करवाए तो साथ में ESR, रूमेटॉयड फैक्टर RF, CRP, ANA और अपने ज्वाइंट का X Ray टेस्ट जरुर करवाएं। 
 
इन टेस्ट की सहायता से डॉक्टर एक सही नतीजे पर पहुंच सकता है और उसको ईलाज करने में ज्यादा आसानी होगी।
 

Anti CCP टेस्ट की कीमत कितनी होती है - Anti CCP Test Price in Hindi

Anti CCP टेस्ट की कीमत लगभग 1500 रुपए होती है और हर शहर में इसके रेट अलग अलग हो सकते हैं
 
 
 
 
👇👇👇
 
👆👆👆
 
 

Lav Tripathi

Lav Tripathi is the co-founder of Bretlyzer Healthcare & www.capejasmine.org He is a full-time blogger, trader, and Online marketing expert for the last 12 years. His passion for blogging and content marketing helps people to grow their businesses.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

फ़ॉलोअर