ब्लड में हीमोग्लोबिन ज्यादा होने से कौन सी बीमारी होती है | हीमोग्लोबिन ज्यादा होने के क्या लक्षण है

high hemoglobin, treatment for high hemoglobin, high hgb, hemoglobin high meaning, to increase hemoglobin, high hgb levels, elevated hgb, high hb level

 

हमारे ब्लड में हिमोग्लोबिन स्तर के बढ़ (High hemoglobin levels in hindi) जाने को Polycythemia कहते हैं। 

हीमोग्लोबीन हमारे रेड ब्लड सेल्स (Erythrocytes) में पाया जानें वाला एक प्रोटीन होता है जो बोन मैरो द्वारा बनाया जाता है और रेड ब्लड सेल्स द्वारा स्टोर किया जाता है। 

हमारे किडनी द्वारा प्रॉड्यूस किया जाने वाला हार्मोन Erythropoietin हमारे बोन मैरो में पाए जानें वाले स्टेम सेल्स को रेड ब्लड सेल्स बनाने के लिए प्रेरित करता है। 

हीमोग्लोबीन का मुख्य काम हमारे फेफड़ों से ऑक्सीजन लेकर शरीर के अन्य भागों में पहुंचाने का होता है। 

बिना हिमोग्लोबिन के हमारे रेड ब्लड सेल्स ऑक्सीजन कैरी नहीं कर सकते। हिमोग्लोबिन में रेड पिगमेंट होता है जिसे हम Porphyrin कहते हैं। 

आयरन इसी Porphyrin से जुड़ा होता है और हर आयरन अणु के साथ एक ऑक्सीजन का मॉलिक्यूल होता है। 

जब आयरन ऑक्सीजन से जुड़ता है तो यह लाल रंग का हो जाता है। 

चुंकि हिमोग्लोबिन में चार आयरन अणु होते हैं इसलिए प्रत्येक हिमोग्लोबिन पार्टिकल अपने साथ चार ऑक्सीजन को लेकर चलता है। 

जब आयरन ऑक्सीजन से नहीं जुड़ पाता तब इसका रंग नीला हो जाता है। 

यही कारण है की जब किसी को खून की बहुत ज्यादा कमी हो जाती है या शरीर में पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती तो मरीज का शरीर नीला पड़ने लगता है।


शरीर में हीमोग्लोबीन बढ़े होने का मतलब Reasons for high hemoglobin in hindi


हमारे शरीर में हाई हीमोग्लोबीन होने का मतलब है की हमारे शरीर में ऑक्सीजन की कमी है 
 
जिसके कारण हमारे शरीर ने अधिक हीमोग्लोबीन बनाना शुरू कर दिया है
 
ताकि ऑक्सीजन की कमी को पूरा किया जा सके। यह हमारे शरीर में निम्न बीमारियों को दर्शाता है

1) फेफड़ों की बीमारी
 
2) हृदय की बीमारी
 
3) किडनी की बीमारी या ट्यूमर
 
4) डिहाइड्रेशन
 
5) कार्बन मोनोऑक्साइड के संपर्क में आना
 
6) हाइपोक्सिया (Low Oxygen Level)
 
7) लिवर कैंसर
 
8) ब्लड कैंसर (Polycythemia Vera, it's rare blood Cancer)

इसके अलावा जो लोग पहाड़ी इलाकों में रहते हैं या हाई एल्टीट्यूड पर रहते हैं उनके खून में भी हीमोग्लोबीन का स्तर बढ़ा रहता है। 
 
धूम्रपान ( सिगरेट, तंबाखू) करने से भी हीमोग्लोबीन का स्तर बढ़ जाता है।
 
जो लोग एनाबोलिक स्टेरॉइड का सेवन करते है उनका भी हीमोग्लोबीन बढ़ा रहता है।
 

बढ़े हुए हीमोग्लोबीन का ईलाज कैसे किया जाता है Treatment for high hemoglobin in hindi


हीमोग्लोबीन काउंट बढ़े होने पर डॉक्टर्स या तो दवाई देते हैं या Phelbotomy करके इसको ठीक करते हैं।  
 
Phelbotomy में डॉक्टर एक सुई से हमारे शरीर का ब्लड निकाल कर उसे एक ट्यूब में या छोटे पाउच में रख लेते हैं। 
 
कितना ब्लड निकालना है इसका निर्णय डॉक्टर मरीज की स्तिथि देखते हुए करते हैं। यह प्रोसीजर कई बार अपनाया जाता है।
 

शरीर में हिमोग्लोबिन की नॉर्मल वैल्यू क्या होती है What Is The Normal Hemoglobin Count


हमारे शरीर में पुरुषों और महिलाओं के हिमोग्लोबिन का स्तर अलग अलग होता है

पुरुषों का सामान्य हिमोग्लोबिन 14 से 17 gm/dL

महिलाओं का सामान्य हिमोग्लोबिन 12 से 15 gm/dL


हीमोग्लोबीन बढ़े होने के लक्षण High hemoglobin symptoms in hindi


1) पेट में दर्द
 
2) चक्कर आना
 
3) थकान महसूस होना
 
4) नहाने के बाद शरीर में खुजली होना
 
5) सर दर्द
 
6) जोड़ों में दर्द
 
7) खरोंच आने पर भी खून निकल आना
 
हीमोग्लोबीन बढ़े होने के लक्षण बहुत ही समान्य होते है। इसलिए इसको दूसरी बीमारियों से अलग कर पाना थोड़ा मुश्किल होता है। 
 
इसका सबसे आसान तरीका है की आप अपनी CBC की जांच करवा लें तो आपको बिल्कुल सटीक जानकारी मिल जाएगी।
 
 
👇👇👇 
 
👆👆👆

Lav Tripathi

Lav Tripathi is the co-founder of Bretlyzer Healthcare & www.capejasmine.org He is a full-time blogger, trader, and Online marketing expert for the last 12 years. His passion for blogging and content marketing helps people to grow their businesses.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

फ़ॉलोअर