शुगर लेवल बढ़ने का क्या लक्षण है | high blood sugar ke kya lakshan hai

 

What are the 10 signs of high blood sugar,What can happen if your blood sugar is too high

डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जो आपके शरीर को बहुत नुकसान पहुंचाती है। डायबिटीज के कारण ही लोगों की किडनी, लिवर, हार्ट, आंखें आदि डैमेज होना शुरू हो जाता है। शरीर में ब्लड शुगर बढ़े होने पर हमारा शरीर पहले ही इसके लक्षण देना शुरू कर देता है। 

 

अगर आपने सही समय पर इसके लक्षण को समझ कर इसका ईलाज करें तो आप इस खतरनाक बीमारी से बच सकते हैं। आईए जानते हैं की क्या है हमारे शरीर में शुगर बढ़े होने के लक्षण (Hyperglycemia)



1) लगातार पेशाब 


हमारे शरीर में शुगर बढ़े होने पर हमें बार बार पेशाब लगती है। क्योंकि हमारा शरीर इस बढ़े हुए शुगर को निकालने का प्रयास करती है। इसके लिए हमारी किडनी को बहुत अधिक काम करना पड़ता है। किडनी हमारे शरीर से ज्यादा से जायदा शुगर निकालती है। 

 


2) ज्यादा प्यास लगना


शुगर बढ़े होने पर हमें प्यास बहुत लगती है। इसका कारण है की हमारी किडनी शरीर में ज्यादा शुगर को निकालने का प्रयास करती है इससे हमें बार बार यूरीन होती है, जिसकी वजह से हमारा शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है और हमें बार बार प्यास लगती है।

 


3) थकान महसूस होना


जब हमारा शरीर सही मात्रा में इंसुलिन नहीं बना पाता तो शुगर हमारे सेल में जा कर एनर्जी रिलीज नहीं कर पाता और शुगर हमारे ब्लड में ही रह जाती है। जब एनर्जी रिलीज ही नही हो पाती तो हमें लगातार थकान महसूस होती है।

 


4) अचानक वजन का कम होना


इन्सुलिन की सही मात्रा हमारे शरीर में ना होने पर हमारे शरीर को एनर्जी नही मिल पाती जिसकी वजह से हमारा शरीर एनर्जी के लिए मसल्स को तोड़ने या उससे एनर्जी लेना शुरू कर देता है। जिससे हमारा वजन तेजी से गिरने लगता है। इस वजह से हमारी मांशपेशियां भी कमजोर हो जाती हैं।

 


5) अधिक भूख लगना


ब्लड शुगर अधिक होने पर हमारा शरीर ऊर्जा के लिए मसल्स से एनर्जी लेना शुरू करता है। जिसके कारण हमारी मसल्स कमजोर होने लगती हैं और हमारा शरीर मसल्स को बनाए रखने के लिए दिमाग को भूख का संदेश देती हैं। जिसके कारण हमें बहुत भूख लगती है।

 


6) साफ दिखाई ना देना या ब्लरी विजन


अधिक मात्रा में शुगर होने पर हमारी आंखों के लेंस सूज जाते है जिसके कारण हमारा फोकस सही से नहीं बन पाता और हमें चीजें साफ नहीं दिखाई देती। अन्धेपन का प्रमुख कारण हाई ब्लड शुगर लेवल ही है।

 


7) घाव का जल्दी ना भरना


हमारे शरीर में ब्लड शुगर लेवल हाई होने पर हमारा ब्लड सर्कुलेशन सही से नहीं हो पाता। जिसकी वजह से छोटे छोटे घाव तक हमारा ब्लड ढंग से नहीं पहुंच पाता और इन्फेक्शन होने के मौके बढ़ जाते हैं। इसीलिए हमारा कोई भी घाव या हल्का सा भी खरोंच अपने आप जल्दी ठीक नहीं हो पाता।

 


8) हाथ पैरों का सुन्न होना और झनझनाहट होना


ब्लड शुगर अधिक होने पर हमारी नर्व्स डैमेज होने लगती हैं जिसके कारण हमें लगातार झनझनाहट या हाथ पैरों का सुन्न होना महसूस होता है।

 


9) लगातार फंगस इंफेक्शन होना


महिलाओं में ब्लड शुगर बढ़ने पर उनके Genital एरिया में Candida फंगस का इंफेक्शन होने लगता है। जिसके कारण Genital एरिया में खुजली, लालिमा, एब्नॉर्मल डिस्चार्ज, पेशाब या सेक्स करते वक्त दर्द होने लगता है। ये फंगस शुगर पर ही बढ़ते हैं और पेशाब में अधिक शुगर होने पर यह फंगस के लिए एक अनुकूल माहौल तैयार करते हैं। जिससे फंगस इंफेक्शन हो जाता है।

 

 

👇👇👇 

 

जानिए कुछ लोगों को मच्छर ज्यादा क्यों काटते हैं ?

 

👆👆👆 



Lav Tripathi

Lav Tripathi is the co-founder of Bretlyzer Healthcare & www.capejasmine.org He is a full-time blogger, trader, and Online marketing expert for the last 12 years. His passion for blogging and content marketing helps people to grow their businesses.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

फ़ॉलोअर