हेयर ट्रांसप्लांट करवाने से पहले इससे जुड़ी कौन सी बातें पता होनी चाहिए | Hair transplant facts and myths

hair transplant cost, hair plugs, fue hair transplant, hair restoration, hair replacement

बालों का झड़ना और गंजापन आजकल एक बहुत ही आम समस्या हो गई है। हमारे गलत खान पान की आदतों, गलत लाइफस्टाइल और हार्मोनल डिसबैलेंस के कारण बहुत ही कम उम्र के लोगों को भी गंजेपन की समस्या होने लगी है। 

 

20 साल से कम उम्र के लड़के भी आजकल गंजेपन का शिकार होने लगें है। बालों के झड़ने के बहुत से कारण होते हैं कुछ कारणों में बाल ईलाज करने पर वापस आ जाते हैं और कुछ में हमें ईलाज से कोई फायदा नहीं होता। 

 

इस स्थिति में सिर्फ हेयर ट्रांसप्लांट ही एक रास्ता बचता है। हेयर ट्रांसप्लांट को लेकर लोगों के मन में बहुत दुविधा रहती है और बहुत से सवाल मन में आया करते हैं। तो आज हम उन्हीं सब सवालों के जवाब देंगे जो अक्सर हेयर ट्रांसप्लांट के पहले लोग पूछते हैं।


1) क्या हेयर ट्रांसप्लांट हमेशा रहता है?

हां, हेयर ट्रांसप्लांट के बाद आपको गंजेपन से हमेशा के लिए छुटकारा मिल जाता है। हालांकी उम्र के साथ साथ आपके ट्रांसप्लांट किए गए हेयर फॉलिकल्स की वृद्धि दर कम हो जाएगी। 

 


2) हेयर ट्रांसप्लांट कब करवाना चाहिए?


हेयर ट्रांसप्लांट करवाने की सही उम्र 25 या इससे ज्यादा होती है। इसके साथ ही आपके पीछे या सर के कुछ हिस्सों में अच्छे बाल होने चाहिए जहां से ट्रांसप्लांट करवाने के लिए अच्छे हेयर फॉलिकल्स मिल सकें।

 


3) हेयर ट्रांसप्लांट करवाने के बाद कौन कौन सी समस्या हो सकती है?


हेयर ट्रांसप्लांट करवाने के बाद आपको दर्द, सूजन, सर से खून बहना, सर का कुछ भाग सुन्न हो जाना, निशान पड़ जाना, सर में इंफेक्शन हो जाना, हिचकी ईत्यादि हो सकता है।

 


4) हेयर ट्रांसप्लांट के बाद बाल कितने दिनों में उग आते हैं?


हेयर ट्रांसप्लांट के बाद कम से कम 6-9 महीने लग जाते हैं पूरे नए बाल आने में। सर्जरी के पहले हफ्ते आपको अपने सर को धूल, धुआं, धूप और पानी से बचाना पड़ेगा, सर्जरी के पहले महीने में आपके काफी बाल झड़ जायेंगे और फिर धीरे धीरे करके नए बाल निकलने लगेंगे। 

 


5) हेयर ट्रांसप्लांट के सफल होने का प्रतिशत कितना है?


हेयर ट्रांसप्लांट का सफल होना काफी कुछ आपके सर्जन और सर्जरी के बाद आप किस तरह पहले महीने अपनें सर का खयाल रखते हैं उस पर निर्भर करता है। हालांकि लगभग 95% हेयर ट्रांसप्लांट सफल होते हैं।

 


6) किन बीमारियों से ग्रसित लोगों को हेयर ट्रांसप्लांट नहीं करवाना चाहिए?


अगर आपको मधुमेह हो, आपको पेसमेकर लगा हो, आप एलर्जिक हों या आपको हृदय की कोई समस्या हो तो आपको हेयर ट्रांसप्लांट नहीं करवाना चाहिए।

 


7) हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी में कितना समय लगता है?


हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी में चार से आठ घंटे लग जाते हैं। सर्जरी में लगने वाला समय आपके बाल्ड एरिया पर निर्भर करता है। जितने ज्यादा हेयर फॉलिकल या ग्राफ्ट लगेंगे उतना ज्यादा समय लगेगा।

 


8) क्या हेयर ट्रांसप्लांट के दौरान बेहोश किया जाता है?


नहीं, हेयर ट्रांसप्लांट के दौरान बेहोश नहीं किया जाता। आपके सर को सुन्न कर दिया जाता है। अगर कुछ मरीजों को घबराहट होती है तो उनको हल्का सेडेटिव दिया जाता है।

 


9) हेयर ट्रांसप्लांट कितने प्रकार का होता है?


हेयर ट्रांसप्लांट मुख्यता दो प्रकार का होता है। 

Follicular unit strip surgery इसमें हमारे सर का एक बालों से भरा हुआ त्वचा का हिस्सा निकाल कर फिर उस के फॉलिकल्स को अलग करके ट्रांसप्लांट किया जाता है। इसमें सर में टांके लगाने पड़ते हैं और निशान बन सकते हैं।

Follicular unit extraction इसमें सर्जन हमारे सर से एक एक फॉलिकल्स निकाल कर उसे गंजे एरिया में ट्रांसप्लांट करते जाते हैं। इसमें मरीज को टांके लगाने नहीं पड़ते और इसके निशान भी नहीं दिखाई देते।

 


10) हेयर ट्रांसप्लांट के दौरान बाल कहां से लिए जाते हैं?


हेयर ट्रांसप्लांट के लिए बाल मुख्यता हमारे सर के पीछे के हिस्से से लिए जाते हैं। कई बार बाल की क्वालिटी अच्छी ना होने पर हमारी दाढ़ी, सीने, जांघ और जेनिटल्स हिस्से से भी बाल लिए जाते हैं।

 


11) विश्व में सबसे पहला हेयर ट्रांसप्लांट कब हुआ था?


विश्व का सबसे पहला हेयर ट्रांसप्लांट ( Follicular Unit Grafts ) सन् 1930 में जापानियों द्वारा किया गया था लेकिन द्वितीय विश्व युद्ध के कारण यह तकनीक छुपी रही। हालांकि कई डॉक्टर्स मानते हैं की पहला हेयर ट्रांसप्लांट अमेरिका में सन् 1950 में हुआ था।

 


12) हेयर ट्रांसप्लांट का भारत में खर्चा कितना आता है?


हेयर ट्रांसप्लांट का भारत में खर्चा लगभग 60-80 रुपए प्रती हेयर फॉलिकल आता है। एक हेयर फॉलिकल से लगभग 3-4 नए बाल निकलते हैं। अगर आप आधे गंजे हैं तो लगभग एक से डेढ़ लाख में आपका हेयर ट्रांसप्लांट बहुत ही अच्छी जगह ( एक्सपीरियंस्ड सर्जन ) से हो जायेगा। कई राज्यों में यह बजट कम या ज्यादा भी हो सकता है।

 


13) क्या हेयर ट्रांसप्लांट करवाने के बाद मृत्यु भी हो सकती है?


नहीं, हेयर ट्रांसप्लांट के बाद मृत्यु बहुत ही दुर्लभ स्थिति में होती है। ये माने दस लाख केसेज में एक केस और वो भी तब जब सर्जन के द्वारा घोर लापरवाही की जाय या आप अपनी सही मेडिकल हिस्ट्री सर्जन को ना बताएं। 

 


14) क्या हेयर ट्रांसप्लांट के बाद भी दवाई खानी पड़ती है?


जी हां, हेयर ट्रांसप्लांट करवाने के कुछ समय पहले सर्जन आपको कुछ दवाईयां आपको देगा और फिर सर्जरी के बाद पहले महीने तक आपको कुछ दवाईयां लगातार लेनी होंगी।

 


अगर आपके दिमाग में हेयर ट्रांस्प्लांट को लेकर कोई भी दुविधा हो तो आप कॉमेंट बॉक्स में अपना क्वेश्चन पूछ सकते हैं।

 

 

👇👇👇👇

ये हैं दुनियां के 10 सबसे खतरनाक वायरस ! ले चुके हैं करोड़ों जान 

👆👆👆👆

Lav Tripathi

Lav Tripathi is the co-founder of Bretlyzer Healthcare & www.capejasmine.org He is a full-time blogger, trader, and Online marketing expert for the last 12 years. His passion for blogging and content marketing helps people to grow their businesses.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

फ़ॉलोअर