कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए क्या खाना चाहिए | कौन सी चीज खाने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है

 

cholestrol reducing food, How can I lower my cholesterol naturally

हार्ट अटैक का सबसे बड़ा कारण कोलेस्ट्रॉल ही होता है। यह हमारे हार्ट की नसों में जमा हुआ करता है और फिर उसे पूरा ब्लॉक करके खून की सप्लाई बंद कर देता है जिसके कारण हार्ट अटैक आ जाता है। 

 

कोलेस्ट्रॉल हमारे हृदय में एक दिन में जमा नहीं होता यह हमारी खराब खानपान की आदतों और लाइफ स्टाइल के कारण धीरे धीरे जमा हुआ करता है। 

 

हम अपनी जीवन शैली में बदलाव करके और सही खानपान की आदतों से इससे बच सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे ऐसे फूड्स जो हमारे कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में बहुत सहायता करते हैं।

 


1) ओटमील या दलिया 


दलिया पोषक तत्वों से भरा हुआ एक सम्पूर्ण नाश्ता है। दलिया में फाइबर, जिंक, मैग्नीशियम, कैलशियम, प्रोटीन, आयरन, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स और विटामिन सी से भरपूर होता है। यह कोलेस्ट्रॉल कम करने में बहुत उपयोगी होता है। यह हमारा HDL बढ़ाता है और LDL कम करता है। दलिया हमारा इम्यून सिस्टम भी मजबूत करता है। यह कब्ज को भी ठीक करता है।

 

 


2) ड्राई फ्रूट्स


ड्राई फ्रूट्स जैसे काजू, बादाम, पिस्ता, अंजीर, खजूर, अखरोट, मूंगफली ईत्यादि हमारे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इनका सेवन करने से आपका HDL तेजी से बढ़ता है जो की हमारे हृदय के लिए बहुत अच्छा होता है। इसके अलावा ये प्रोटीन, एनर्जी, एंटीऑक्सीडेंट और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। जो की हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह हमे कैंसर से भी बचाते हैं। रोजाना सिर्फ एक मुट्ठी ड्राई फ्रूट्स आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद साबित होंगे।

 

 


3) ओमेगा 3 फैटी एसिड्स


ओमेगा थ्री फैटी एसिड्स हमारे हार्ट के लिए बहुत ही उपयोगी होता है। यह हमारे हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन को बढ़ाता है। इसके अलावा यह एंटी एजिंग की तरह भी काम करता है। गर्भवती महिला को ओमेगा थ्री फैटी एसिड्स से भरपूर भोजन देना चाहिए यह बच्चों के दिमाग के विकास में बहुत महत्वपूर्ण होता है। यह हमारी आंखों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसके आलावा यह अस्थमा, हड्डियों के रोग और कैंसर की रोकथाम में भी बहुत उपयोगी है। इसका मुख्य सोर्स मछली, अलसी के बीज, लाल राजमा, सहजन, अखरोट, सरसो का बीज, सोयाबीन ईत्यादि होते हैं।

 



4) बीन्स या साबुत दालें


बीन्स यानी की साबुत दालें पौष्टिकता से भरपूर होती हैं। बीन्स में फाइटोकेमिकल्स होते हैं जो हमारे हार्ट की बीमारियों का खतरा बहुत कम कर देती हैं। बीन्स में फाइबर भी प्रचुर मात्रा में होता है जो की हमारे वजन को नियंत्रित रखता है और कब्ज को रोकता है। फाइबर ब्लड शुगर लेवल को बढ़ने से रोकता है। इसके अलावा बीन्स में कैल्शियम, प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट, फास्फोरस, आयरन, केरोटिन, थायमिन, राइबोफ्लेविन ईत्यादि प्रचुर मात्रा में होता है। 

 

 


5) एवोकाडो Avocado


एवोकाडो में मोनो सैचुरेटेडफैटीएसिड्स होते हैं जो हमारे हार्ट के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। एवोकाडो खाने से हमारा बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है और ये हमारे ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित करता है। एवोकाडो में फाइबर भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो की हमारे पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके अलावा ये हमारे लिवर, हड्डियों और आंखों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।

 

 


6) लहसुन


लहसुन में पाया जाने वाला एलिसिन हमारे लिए बहुत फायदेमंद होता है लेकिन ये तभी निकलता है जब ये ऑक्सीजन के सम्पर्क में आता है। इसलिए लहसुन को या तो आप चबा कर खाएं या इसको हल्का सा कूट कर पांच मिनट रख दें फिर खा जाएं। लहसुन हमारे ब्लड प्रेशर को कम करने का काम करता है। लहसुन बिल्कुल ब्लड प्रेशर की दवा की तरह काम करता है। यह हमारे कोलेस्ट्रॉल को घटाने का भी काम करता है। लहसुन LDL यानी की बुरे कोलेस्ट्रॉल को कम करने का काम करता है। यह पुरुषों में इरेक्टाइल डिस्फंक्शन को भी ठीक करता है।

 

 


7) ऑलिव ऑयल


ऑलिव ऑयल यानी की जैतून का तेल में लगभग ७०% मोनो सैचुरेटेड फैटी एसिड पाया जाता है। जो हमारे कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखता है। इसके अलावा ये हमारे मेटाबोलिज्म को भी बढ़ाता है जिससे की हमारा वजन नियंत्रित रहता है। इसके अलावा इसमें पोलिफेनोल नामक तत्व पाया जाता है जो हमारे ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखता है। ऑलिव ऑयल सेरोटोनिन के स्तर को बढ़ाता है जो डिप्रेशन से दूर रखता है। यह माइग्रेन और आर्थराइटिस में भी बहुत फायदेमंद है।

 

 


8) डार्क चॉकलेट


डार्क चॉकलेट हमारे हार्ट अटैक का खतरा ५०% तक कम कर देता है। यह हमारे हार्ट के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। डार्क चॉकलेट में सेरोटोनिन के लेवल को बढ़ाकर हमारे मानसिक स्वास्थ को अच्छा बनाती है जिससे की हमें डिप्रेशन नहीं होता। डार्क चॉकलेट हमारे कोलेस्ट्रॉल को कम करती है। डार्क चॉकलेट जो हम खाते हैं उसमे कम से कम ६०% कोको की मात्रा होनी चाहिए तभी ये अपना सही असर दिखाती है।

 

 


9) ब्लैक टी


ब्लैक टी हमारे बैड कोलेस्ट्रॉल यानी की LDL को कम करने में बहुत मददगार साबित होती है। इसके अलावा यह कैंसर और डायबिटीज़ की रोकथाम में भी बहुत प्रभावी है। ब्लैक टी में काफी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो हमारी बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करती है। यह एक एंटी एजिंग की तरह काम करती है।


इन सबके अलावा हरी पत्तेदार सब्जियां, अंकुरित दालें, रेड वाइन, नारियल का तेल, संतरे का जूस, सेब का सिरका, आंवला, प्याज, धनिया के बीजों का पानी ईत्यादि भी हमारे कोलेस्ट्रॉल को तेजी से कम करते हैं।

 

 

👇👇👇 

 

ज्यादा गर्म चाय पीना होता है स्वास्थ के लिए हानिकारक! जानिए क्या है नुकसान

 

👆👆👆 



Lav Tripathi

Lav Tripathi is the co-founder of Bretlyzer Healthcare & www.capejasmine.org He is a full-time blogger, trader, and Online marketing expert for the last 12 years. His passion for blogging and content marketing helps people to grow their businesses.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

फ़ॉलोअर